{"_id":"61c5ae2d478c241096276f25","slug":"saharanpur-police-has-arrested-the-accused-of-murder-from-jammu-and-kashmir-after-25-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर केस: 25 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को जम्मू-कश्मीर से दबोचा, अदालत ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर केस: 25 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को जम्मू-कश्मीर से दबोचा, अदालत ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा
Fri, 24 Dec 2021 05:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 24 Dec 2021 05:02 PM IST
सार
हत्या के मामले में 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में हत्या के मामले में 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच और कोतवाली मंडी पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी को निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी ने हाईकोर्ट में निचली अदालत के निर्णय को चुनौती दी थी। आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 1991 में कोतवाली मंडी क्षेत्र के पुल कंबोहान निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र अय्याज की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मोहल्ला चरवरबादारान निवासी शाहनवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर आरोपी को जेल भेजा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। 1994 में कोर्ट ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर शाहनवाज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद 1995 में शाहनवाज और उसके परिजनों ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जहां से शाहनवाज को जमानत मिल गई थी।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
इसके बाद से आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोर्ट में तारीखों पर न आने की वजह से गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच और थाना मंडी पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह आरोपी को जम्मू-कश्मीर के जनपद अनंतनाग के लाल चौक से गिरफ्तार किया।