दिन में करते थे रेकी, रात पशु चोरी : मुठभेड़ में दबोचे गए पांच चोर, आरोपियों ने पूछताछ में खोला ये बड़ा राज
Saharanpur News : इसरार और मुकर्रम दिन में गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे। सुनसान जगहों पर बने मकानाें में बंधे पशुओं को चोरी करने का प्लान बनाते थे। इसके बाद रात को पूरा गिरोह पिकअप लेकर वहां जाता था और पशु को वाहन में लादकर चोरी करके फरार हो जाते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही क्षेत्र से गाय चोरी की थी।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव शकलापुरी निवासी अमन कुमार की सात दिसंबर की रात गाय चोरी कर ली गई थी। पशु चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में ही आम के बाग में पुलिस ने पशु चोरों की घेराबंदी की तो आरोपियाें ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर खुशरान, मुंतजीर, मुकर्रम निवासी गांव बिजोपुरा देहात कोतवाली व तस्लीम और इसरार निवासी गांव ताजपुरा कोतवाी बेहट को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। आरोपियाें ने शकलापुरी से गाय चोरी करना स्वीकार किया।
दिन में करते थे रेकी, रात पशु चोरी
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इसरार और मुकर्रम दिन में गांव-गांव घूमकर रेकी करते थे। सुनसान जगहों पर बने मकानाें में बंधे पशुओं को चोरी करने का प्लान बनाते थे। इसके बाद रात को पूरा गिरोह पिकअप लेकर वहां जाता था और पशु को वाहन में लादकर चोरी करके फरार हो जाते थे।
यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल प्रधान की पंचायत में जुटे समर्थक, प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे, पुलिस ने रोके वाहन
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जिले में कई जगहों से पशु चोरी कर चुके हैं। पशु चोरी करने के बाद वह हरियाणा के जनपद यमुनानगर में लगने वाली पशु पैठ पशु बेच देते थे।
यह भी पढ़ें: दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज