दोस्त बने दुश्मन: बंटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले शराब पिलाई फिर सिर कूचकर की हत्या, मोबाइल ने खोला राज
मोदीपुरम हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव की पहचान कराने में कामयाब हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर पावली खास गांव निवासी बंटी प्रजापति की सिर कूचकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दूसरे दिन होटल, पेट्रोल पंप और आसपास के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं रविवार देर रात पुलिस को हत्या के खुलासे में कामयाबी हाथ लगी। पुलिस के अनुसार बंटी की हत्या उसके ही दोस्तों ने की थी। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पावली खास निवासी दुर्गाप्रसाद प्रजापति का बेटा बंटी प्रजापति शुक्रवार शाम गांव से मोदीपुरम आया था। बंद पड़े पेट्रोल पंप पर शराब पीने के दौरान मारपीट के बाद बंटी की हत्या कर दी गई और आरोपी फरार हो गए।
मोदीपुरम हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर पावली खास गांव निवासी बंटी प्रजापति की हत्या उसके अपने दोस्तों ने ही की थी। वारदात के बाद से दोनों दोस्त बबलू और संदीप गांव से फरार हैं। रविवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावलीखास निवासी दुर्गाप्रसाद प्रजापति का बेटा बंटी प्रजापति शुक्रवार शाम को गांव से मोदीपुरम आया था। शराब पीने के दौरान बंद पड़े पेट्रोल पंप पर मारपीट के बाद उसकी सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में रविवार को मृतक के भाई जॉनी ने गांव के ही बबलू पुत्र बलधारी, और संदीप पुत्र सुंदर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जॉनी ने बताया कि बबलू और संदीप दोनों बंटी के दोस्त थे। दोनों हत्या वाले दिन उसके साथ थे।
शराब पिलाने के बाद दोनों ने सिर पर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर की हड्डी टूटी आई थी। जॉनी ने बताया कि आरोपी संदीप के पास जो मोबाइल था, वह हत्या के बाद से ही बंद है, जिसके चलते परिजनों को उस पर शक हुआ। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन मोदीपुरम में मिली है।
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।