फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Nine people injured including woman due to conflict in two sides in a village

सहारनपुर: गांव में भिड़े दो पक्ष के लोग, लाठी-डंडों व पलकटी से हमला, महिला समेत नौ लोग घायल

Sat, 19 Nov 2022 07:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Nov 2022 07:53 PM IST
सार

सहारनपुर समाचार : जिले के इस गांव में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडों व पलकटी से हमला किया गया, जिसमें महिला समेत नौ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Saharanpur: Nine people injured including woman due to conflict in two sides in a village
हमले में घायल हुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में खेत में पाइप डालने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। जिसमें एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को चिकित्सा देकर सीएचसी से छुट्टी कर दी गई। 

विज्ञापन


हरियाणा के गांव कोहंड जिला करनाल निवासी उपेंद्र पुत्र समयसिंह की मानपुर अहतमाल में गांव उमरपुर और शाहपुर के बीच में 30 बीघा जमीन है। उक्त जमीन पर गांव उमरपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र ओमपाल ठेके पर बुवाई करता है। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को उपेंद्र अपने खेत में पाइप लाइन बिछवा रहा था, तभी गांव शाहपुर के कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए उन्हें रोक दिया। शोर सुनकर पड़ोस के खेतों में गन्ने की छिलाई कर रहे लोग भी आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप

आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों व पलकटी से हमला बोल दिया। इससे घायल अंकुर और चंद्रशेखर निवासी उमरपुर को सीएचसी लाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि शाहपुर निवासी महिला अलीकीमा, कुरबान, नूरहसन, मुस्तकीम, आबिद आदि को चिकित्सा देकर छुट्टी दे दी गई। 

यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed