{"_id":"6378d8a31247e162453dc65f","slug":"forest-department-team-has-caught-a-big-python-in-elephant-shed-of-corbett-tiger-reserve","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजगर पकड़ा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिजनौर जनपद में कालागढ़ स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला में एक विशालकाय अजगर निकला। अजगर को वन विभाग के त्वरित अनुक्रिया दल ने पकड़ कर वनों में छोड़ दिया।
कालागढ़ की हाथीशाला में शनिवार को एक विशालकाय अजगर निकला। हाथीशाला के कर्मचारियों ने अजगर के हाथीशाला परिसर में होने की सूचना त्वरित अनुक्रिया दल को दी। जिस पर मौके पर पहुंचे दल प्रभारी दीपक कुमार ने अजगर की विशालता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट, वनरक्षक इंद्रमोहन ध्यानि, यशपाल, शब्बू सिंह आदि ने हाथीशाला पहुंचकर अजगर को देखा।
2 of 5
अजगर निकला।
- फोटो : amar ujala
टीम ने वन क्षेत्राधिकारी की अगुआई में अजगर को पकड़ा। अजगर का वजन लगभग 60 किलो व लंबाई चार मीटर थी। हाथीशाला में इन दिनों सबसे छोटा हाथी खुशी है। यह इस अजगर के निशाने पर हो सकता था। हालांकि अजगर धूप सेक रहा था।
3 of 5
अजगर निकला।
- फोटो : amar ujala
रेंज अधिकारी ने बताया कि अजगर को पकड़ कर सैडिल बांध के कोर वनों के क्षेत्र में छोड़ दिया है। अब तक पकड़े गए अजगरों में यह सबसे अधिक भारी व बड़ा अजगर था। किसी के लिए भी यह खतरा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजगर पकड़ा।
- फोटो : amar ujala
कालागढ़ के वनों में अनेक प्रकार के खूंखार जानवरों के अलावा विषैले सर्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अजगर
- फोटो : amar ujala
वहीं हाथीशाला में निकले अजगर की विशालता को देखकर वनकर्मी भी एक बार तो असमंजस की स्थिति में आ गए। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो हिम्मत कर टीम ने काम को अंजाम दिया। दल ने इसे पकड़कर राहत की सांस ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।