फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Union Minister Nitin Gadkari will inspect elevated road

Saharanpur News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल करेंगे एलिवेटेड रोड का निरीक्षण, ये है पूरा कार्यक्रम

Wed, 05 Apr 2023 09:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Apr 2023 09:58 PM IST
सार

Saharanpur News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करेंगे। यहां एक क्लिक में जानिए पूरा कार्यक्रम।

विज्ञापन
Saharanpur News: Union Minister Nitin Gadkari will inspect elevated road
नितिन गडकरी

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार यानी कल गणेशपुर में आकर निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की शिवालिक पहाड़ियों में बन रही एलिवेटेड रोड का निरीक्षण करेंगे। उनके हेलीकॉप्टर के लिए गणेशपुर में हेलीपैड बना दिया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के दौरे के मद्देनजर एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी और एसपी देहात सागर जैन ने बुधवार की शाम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ गणेशपुर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश अधिनस्थों को दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News : देश की प्रथम रेल का तेजी से चल रहा कार्य, वीडियो में देखिए टनल के अंदर का नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे गणेशपुर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे दिल्ली देहरादून कॉरिडोर और एलिवेटिड रोड का निरीक्षण करेंगे। मात्र 20 मिनट के संक्षिप्त दौरे के बाद केंद्रीय मंत्री लौट जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अहम बैठक: गृहमंत्री अमित शाह से मिला जमीयत का प्रतिनिधिमंडल, मॉब लिंचिंग समेत इन 14 मुद्दों पर हुई बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed