फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News : There will be charged on SP MLA Nahid Hasan

Saharanpur: सपा विधायक की मुश्किलें बढ़ीं, नाहिद हसन पर कल होगा चार्ज फ्रेम, देख लेने की दी थी धमकी

Wed, 26 Apr 2023 08:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Apr 2023 08:03 PM IST
सार

Saharanpur News : सपा विधायक नाहिद हसन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब नाहिद हसन पर कल बृहस्पतिवार को चार्ज फ्रेम होंगे।

विज्ञापन
Saharanpur News : There will be charged on SP MLA Nahid Hasan
नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में सरसावा थाने का घेराव करने के मामले में कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन पर बृहस्पतिवार यानि कल चार्ज फ्रेम होंगे। एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में उनकी बृहस्पतिवार को पेशी है। ग्रामीण को धमकी देने के मामले में सपा विधायक पर पहले ही चार्ज फ्रेम हो चुके हैं। इस मामले में भी गवाही शुरू होगी।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ वर्ष 2018 में गंगोह कोतवाली में गंगोह निवासी अरशद ने धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि एक मुकदमे को लेकर सपा विधायक ने उसे फोन पर देख लेने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2010 में सरसावा थाने का घेराव करने का भी मामला सरसावा थाने पर सपा विधायक के खिलाफ दर्ज है। दोनों मुकदमे अब यहां एडीजे मयंक प्रकाश की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहे है। दोनों मामलों में गत 27 मार्च को सपा विधायक नाहिद हसन अदालत में पेश हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार

बता दें कि न्यायाधीश मयंक प्रकाश ने धमकी देने के मामले में सपा विधायक पर चार्ज फ्रेम किए थे, जबकि सरसावा थाने के घेराव के मामले में सभी नौ आरोपी पेश नहीं हो सके थे, जिस कारण इस मुकदमे में उन पर चार्ज फ्रेम नहीं हो सके थे। 

यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर

अदालत ने इसके लिए सपा विधायक समेत सभी आरोपियों को 27 अप्रैल को स्वयं पेश होने के आदेश दिए थे। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि बृहस्पतिवार यानि कल सरसावा थाने के घेराव के मामले में सपा विधायक पर चार्ज फ्रेम होगा, जबकि धमकी देने वाले मामले में यह मुकदमा ट्रायल पर आ गया है, जिसमें गवाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed