फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dussehra is today; Ravan effigies will be burnt at 59 locations amidst tight security arrangements.

Saharanpur News: दशहरा आज, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 59 स्थानों पर होगा रावण दहन

Tue, 20 Oct 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dussehra is today; Ravan effigies will be burnt at 59 locations amidst tight security arrangements.

विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में दशहरा पर्व पर 59 जगह रावण के पुतलों का दहन होगा। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। रावण दहन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी होगी। वहीं, दशहरा पर पूरे दिन शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

मंगलवार यानी आज दशहरा पर्व मनाया जाएगा। दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर पुलिस-प्रशासन स्तर से सुरक्षा और अन्य बंदोबस्त किए गए हैं। शहर में 35 और देहात में 24 स्थानों पर रावण दहन होगा। विभिन्न शोभायात्रा भी बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरेंगी, जो पुलिस की देखरेख में निकलेगी। बेहट अड्डा, जुबली पार्क, गांधी पार्क, रेलवे कॉलोनी आदि स्थानों पर पुलिस, पीएसी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पुतला दहन से पहले शहर में शोभायात्रा निकलेगी। इसको लेकर शहर में यातायात डायवर्जन, सुरक्षा आदि को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम निरंतर गश्त करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- रावण दहन स्थल पर खड़ी रहेगी अग्निशमन की गाड़ियां
दशहरा पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग ने भी कमर कस ली है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि रावण दहन जगहों पर ड्यूटी लगा दी है। उपलब्ध संसाधनों के हिसाब से गाड़ियों को लगाया जाएगा। एक ही जगह से कई स्थानों को कवर किया जाएगा।
------
-- ऐसे रहेगा रूट डायवर्ट

- कोर्ट रोड पुल के बराबर में होने वाली रामलीला के कारण पुल पर कार, टेंपो, ई-रिक्शा का आवागमन शाम पांच बजे से पूर्णतः बंद रहेगा। केवल दोपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे।

- कोर्ट रोड की ओर से घंटाघर जाने के लिए हसनपुर चुंगी, सर्किट हाउस रोड, खलासी लाइन, शारदा नगर पुल से कुतुबशेर मार्ग खुला रहेगा।

- घंटाघर की ओर से कोर्ट रोड जाने के लिए देहरादून चौक, एसबीडी चौक, विश्वकर्मा चौक, दीवानी तिराहा मार्ग प्रयोग में लाया जाएगा।

- बेहट अड्डे पर होने वाले रावण दहन के मद्देनजर बेहट अड्डा से माली गेट, पुरानी चुंगी, बेहट अड्डा से कोतवाली देहात की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पूर्व से खड़े भारी वाहनों को दिन में 12 बजे से पहले हटा लिया जाएगा।




- नुमाइश कैंप में होने वाले रावण दहन के मद्देनजर चौकी राकेश केमिकल से किसी भी प्रकार का भारी वाहन पुरानी चुंगी, बेहट अड्डा की ओर नहीं जाएंगे।

- दशहरा पर्व के दौरान रात 12 बजे तक किसी भी प्रकार के भारी वाहन की शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। चाहे उनको शहरी क्षेत्र में अपने माल का लदान या उतार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed