{"_id":"6ad708f49559ac60190f3282","slug":"saharanpur-roadways-bus-and-tractor-trolley-collide-on-delhi-dehradun-expressway-13-passengers-injured-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, आठ महिलाओं समेत 13 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, आठ महिलाओं समेत 13 यात्री घायल
Tue, 20 Oct 2026 11:53 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:53 AM IST
सार
देहरादून डिपो की यह रोडवेज बस करीब 39 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। नागल क्षेत्र में लखनौर फ्लाईओवर के पास जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लखनौर फ्लाईओवर के पास सोमवार आधी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। देहरादून से दिल्ली जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही पोपलर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बस सवार आठ महिलाओं सहित कुल 13 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से लकड़ी सड़क पर बिखर गई थी, जिससे यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से लकड़ी को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।
जानकारी के अनुसार, देहरादून डिपो की यह रोडवेज बस करीब 39 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। सोमवार आधी रात को जब बस लखनौर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घायलों में देहरादून निवासी दीक्षा, सोनीपत निवासी रागिनी रावल और कोमल रावल, गुरुग्राम निवासी पारस तथा दिल्ली निवासी अर्चना, लक्की, विद्या, नीतू, अमित, पल्लवी, महादेव और सुगंध शामिल हैं। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।