फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Students of MBBS have fight for two sides in College of Saharanpur

सहारनपुर: एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, तीन छात्र घायल, थाने में हंगामा, जानें पूरा मामला

Thu, 18 Nov 2021 06:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Nov 2021 06:28 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में मामूली विवाद को लेकर एमबीबीएस के छात्रों में संघर्ष हो गया। सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को घायल कर दिया। इसके बाद छात्रों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Saharanpur News: Students of MBBS have fight for two sides in College of Saharanpur
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे जूनियर छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा में शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के दो पक्षों में वॉलीबाल खेलने को लेकर बुधवार को हुए विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए। मामला इतना बढ़ा कि कॉलेज में पुलिस और पीएसी लगानी पड़ी। देर शाम कॉलेज के छात्रावासों की लाइट बंद करने के बाद छात्रों को छात्रावास से बाहर कर दिया गया। 

विज्ञापन


एमबीबीएस छात्रों के दो पक्षों में विवाद बुधवार से चल रहा था। जिसकी शिकायत लेकर 2019 बैच के दो छात्र गुरुवार को थाना सरसावा पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बुधवार शाम वे वॉलीबाल खेलने के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित मैदान में पहुंचे तो वहां सीनियर छात्र पहले से ही वॉलीबाल खेल रहे थे। जब उन्होंने सीनियर छात्रों के साथ खेलने का आग्रह किया तो आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद वह अपने हॉस्टल पहुंच गए, लेकिन वॉलीबॉल खेलने वाले सीनियर छात्र बुधवार रात्रि में ही उनके हॉस्टल पहुंचे तथा हॉकी और डंडों से उन पर हमला कर दिया। जब उनके बैच के साथी बचाने आए तो सीनियर छात्र भाग निकले। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार की सुबह वह शिकायती पत्र लेकर प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी के कार्यालय में जा ही रहे थे, कि अचानक एक बार फिर से 20-25 सीनियर छात्रों ने घेर लिया और प्रशासनिक भवन के बाहर उनके साथ मारपीट की। जिसमें उन्हें काफी चोटें आई। उन्होंने सीनियर छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की। इसके बाद गुरुवार की शाम फिर से दोनों गुटों में लाठी और डंडे चले, जिसमें तीन छात्र घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला इतने पर भी नहीं रुका। करीब 200 छात्र आमने-सामने आ गए। बड़ी संख्या में छात्र छात्रावासों की छत पर चढ़ गए। ऐसे में छात्रावासों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

सूचना मिलते ही एसपी देहात अतुल कुमार शर्मा पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पीएसी तैनात कर दी गई। दोनों छात्रावास के छात्रों को छात्रावास से बाहर कर दिया गया। उधर, सरसावा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

फोटो वीडियो से चिह्नित होंगे छात्र
कॉलेज प्रशासन उपद्रवी छात्रों को चिह्नित कर रहा है। इसके लिए फोटो और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है। जो भी छात्र मारपीट में सीधे तौर पर शामिल रहे हैं। उनके खिलाफ कॉलेज स्तर से भी कार्रवाई करने की तैयारी है। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

ठंड में हुए छात्रावास से बाहर
सर्दी के बीच छात्रों को बाहर कर दिया गया, जिससे कई ऐसे छात्र जो विवाद में शामिल नहीं थे। उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने ऐसा शांति व्यवस्था बनाने के लिए किया, जिससे छात्रावास के भीतर कोई विवाद न बढ़े। 

एमबीबीएस छात्रों में किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हुआ था। वह पुलिस में पहुंचे थे। मगर बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 200 छात्र आमने-सामने आ गए, जो एक दूसरे की जान लेने पर आमादा थे। ऐसे में पुलिस बुलाई गई। दो छात्रावास की बिजली आपूर्ति बंद कर छात्रों को बाहर कर दिया गया है। मामला पुलिस में पहुंचा है पुलिस स्तर से ही कार्रवाई होगी। - डॉ. अरविंद त्रिवेदी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिलखनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed