{"_id":"642db08ce198bdc06e07839b","slug":"saharanpur-news-route-of-four-trains-changed-two-will-run-late-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इन चार ट्रेनों का रूट बदला, दो चलेंगी देरी से, यहां देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इन चार ट्रेनों का रूट बदला, दो चलेंगी देरी से, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Wed, 05 Apr 2023 11:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:43 PM IST
सार
Saharanpur News : इन चार ट्रेनों का रूट बदला गया है। इनके अलावा दो ट्रेनें देरी से चलेंगी। यहां देखिए ट्रेनों की पूरी लिस्ट।
विज्ञापन
भारतीय रेल (संकेतिक फोटो)
विस्तार
मुरादाबाद-रोजा मंडल के रसुइया व बंथरा रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के चलते ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। इसमें सहारनपुर से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही दो ट्रेनों को एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी सात अप्रैल को सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा से होकर गुजरेगी। इस दिन यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली व शाहजहांपुर में नहीं रुकेगी। ट्रेन नंबर 12588 जम्मूतवी गोरखपुर आठ अप्रैल को सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा से होकर जाएगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली व शाहजहांपुर स्टेशनों में नहीं रुकेगी। ट्रेन नंबर 15098 जम्मूतवी-भागुलपुर 11 अप्रैल को सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट रुड़की,लक्सर, मुरादाबाद,बरेली व शाहजहांपुर स्टेशनों में नहीं जाएगी। ट्रेन नंबर 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस नौ और 10 अप्रैल को सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा से होकर निकलेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित रूट के मुरादाबाद व बरेली स्टेशन पर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News : देश की प्रथम रेल का तेजी से चल रहा कार्य, वीडियो में देखिए टनल के अंदर का नजारा
ट्रेन नंबर 1352 जम्मूतवी-हावड़ा आठ अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच तीन घंटे की देरी से संचालित होगी। ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को सात अप्रैल को एक घंटे की देरी से चलाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: अहम बैठक: गृहमंत्री अमित शाह से मिला जमीयत का प्रतिनिधिमंडल, मॉब लिंचिंग समेत इन 14 मुद्दों पर हुई बातचीत