{"_id":"63dcedb9a38a125ec9362727","slug":"saharanpur-news-one-man-has-died-due-to-electrocution-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
Fri, 03 Feb 2023 04:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:49 PM IST
सार
Saharanpur News : करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में चिलकाना क्षेत्र के ग्राम पटनी में मकान पर प्लास्टर करने की तैयारी कर रहे राजमिस्त्री की हाईटेंशन बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम पटनी निवासी राजमिस्त्री याकूब पुत्र अब्दुल रहीम गांव के मोहल्ला जमाईगढ़ में नाजिम के मकान पर प्लास्टर करने के लिए पैड बांध रहा था। मकान के बाहर से गुजर रही हाईटेंशन तार अचानक बांस में बंधी गीली रस्सी से टकरा गई। जिसके कारण राजमिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन मकान मालिक घायल राजमिस्त्री याकूब को सहारनपुर अस्पताल में ले जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही राजमिस्त्री ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: बर्थडे पर तेजाब डालने की धमकी, पुलिस ने नहीं सुनी अनाथ बेटी की फरियाद, पीड़िता ने SSP को सुनाई दास्तां
विज्ञापन
याकूब की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के राजमिस्त्री के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP: चुन्नु-मुन्नु सुरंग चोर गैंग के खौफनाक इरादे नाकाम, बदमाश लिखकर गए, सॉरी हम तिजोरी नहीं तोड़ पाए,फिर आएंगे