{"_id":"6156f1768ebc3edaf04f230a","slug":"saharanpur-news-madani-youth-center-will-be-built-on-25-acres-of-land-in-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: 25 एकड़ भूमि में बनेगा मदनी यूथ सेंटर, देवबंद के गांव केंदुकी में रखी गई बुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: 25 एकड़ भूमि में बनेगा मदनी यूथ सेंटर, देवबंद के गांव केंदुकी में रखी गई बुनियाद
Fri, 01 Oct 2021 05:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:01 PM IST
सार
मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि 25 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले सेंटर में भारत स्काउट गाइड जमीयत यूथ क्लब के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका मकसद देश की सेवा और जरूरत के समय में पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए पूरे देश में एक टीम तैयार करना है।
विज्ञापन
देवबंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र के केंदुकी गांव में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने मदनी यूथ सेंटर की संग-ए-बुनियाद रखी। करीब 25 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले सेंटर में युवाओं को स्काउट एवं गाइड की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
जमीयत यूथ क्लब के बैनर तले स्थापित होने वाले मदनी यूथ सेंटर के बारे में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि 25 एकड़ भूमि में तैयार होने वाले सेंटर में भारत स्काउट गाइड जमीयत यूथ क्लब के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका मकसद देश की सेवा और जरूरत के समय पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए पूरे देश में एक टीम तैयार करना है, जो स्काउट गाइड के रोल के अनुसार सेवा का काम करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लग रहा कैंप, तस्वीरें
विज्ञापन
बताया कि जमीयत यूथ क्लब पिछले कई वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहा है और हर नाजुक समय में बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं
बता दें कि कार्यक्रम में दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी और जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने दुआ के साथ सेंटर की बुनियाद रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इसमें मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी, मौलाना सलमान बिजनौरी, मौलाना नियाज फारूकी, कारी शौकत अली, मुफ्ती राशिद आजमी, मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, मौलाना मोहम्मद मदनी, कारी यामीन आदि मौजूद रहे।