फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Home Minister Amit Shah and CM Yogi did nothing on agricultural laws in their speech

मिशन 2022: कृषि कानूनों पर कुछ नहीं बोले शाह और योगी, केंद्रीय गृह मंत्री ने किसानों के लिए कही ये खास बात

Thu, 02 Dec 2021 09:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Dec 2021 09:19 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कृषि कानूनों पर एक शब्द भी नहीं बोला। दोनों नेताओं ने सिर्फ किसानों को साधने की कोशिश की।

विज्ञापन
Saharanpur News: Home Minister Amit Shah and CM Yogi did nothing on agricultural laws in their speech
मंच से बोलते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी मिलों के संचालन के जरिए यूपी के किसानों को साधने की कोशिश की, मगर वापस किए गए कृषि कानूनों और किसान आंदोलन की स्थिति पर दोनों कुछ नहीं बोले। शाह ने 90 फीसदी बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का दावा कर किसानों की हितैषी सरकार का संदेश देने का प्रयास किया।

विज्ञापन


शाह और योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में चीनी मिलों को बंद किया गया। अब उनका संचालन होने के साथ ही विस्तार भी किया गया है। यहां लोगों को उम्मीद थी कि दोनों बडे़ नेता कृषि कानूनों की वापसी और किसान आंदोलन पर जरूर कुछ बोलेंगे, लेकिन सियासी नफा नुकसान देखते हुए इस संवेदनशील मुद्दे को उन्होंने नहीं छुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम 

विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया भुगतान पर नहीं बोले गन्ना मंत्री

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपने भाषण में दंगा, कानून व्यवस्था, माफिया और विकास सहित अन्य मुद्दों पर फोकस किया। लेकिन वे बकाया गन्ना मूल्य पर नहीं बोले। उन्होंने कहा कि गुंडों का इलाज हो रहा है। अवैध कब्जों पर सीएम योगी का बुलडोजर चल रहा है, जो लगातार चलता रहेगा। सपा मुखिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि अखिलेश कह रहे हैं कि माफिया के मकान बनवाए जाएंगे।


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed