{"_id":"6aa0631d42aaac38c505d15e","slug":"the-nia-not-the-sit-or-the-bank-will-now-investigate-the-currency-chest-case-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183356-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब एसआईटी और बैंक नहीं, एनआईए करेगी करेंसी चेस्ट मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब एसआईटी और बैंक नहीं, एनआईए करेगी करेंसी चेस्ट मामले की जांच
Wed, 09 Sep 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के मामले में जांच अब एनआईए को हैंडओवर हो जाएगी। इसके बाद एनआईए की टीम जांच से जुड़े सभी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लेगी। एसआईटी और पुलिस टीम केस डायरी एनआईए को सौंप देगी। बैंक का भी कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।
29 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में तीन प्रबंधकों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में प्राथमिक दर्ज कराई थी। इसके बाद से परतें खुलती जा रही हैं। करेंसी चेस्ट से सटी बैंक शाखा के चार कर्मचारी भी निशाने पर आए हैं, जिनके मोबाइल नंबर बंद और घरों पर ताले लगे हुए हैं। इस मामले की अभी एनआईए के अलावा एसआईटी, कोतवाली सदर बाजार पुलिस, बैंक की टीमें जांच कर रही हैं। अब मामला लगातार बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में एनआईए ने जांच को अपने कब्जे में लेने की तैयारी शुरू कर दी है। कागजी कार्रवाई को पूरा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में करेंसी चेस्ट की जांच एनआईए को हैंडओवर हो जाएगी। दस्तावेजों और केस डायरी को लेकर जांच करेगी। एसआईटी और पुलिस ने अब तक जो जांच की है, उसकी केस डायरी और जुटाए गए साक्ष्य एनआईए के लिए अहम होंगे। इससे जांच अलग-अलग जांच एजेंसियों के स्तर पर चलने के बजाय एक समग्र दिशा में आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
-- -- --
-- असली नोटों की तलाश, बड़े बैंक खातों पर नजर
पीएनबी की करेंसी चेस्ट से जाली नोटों के बीच असली नोटों की तलाश भी टेढ़ी खीर बना है। अभी तक जाली करेंसी चेस्ट आने का पता नहीं चला है। अब बड़े बैंक खातों पर भी नजर टिकी हुई है। करेंसी चेस्ट से सटी पीएनबी शाखा में कारोबारियों के खातों में बड़ा लेन-देन होता है। इसलिए जांच का दायरा बढ़ सकता है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि संबंधित खाताधारकों ने किस समय कितनी रकम निकाली, रकम कहां पहुंचाई। ऐसे में आने वाले दिनों में टीम सफलता हाथ लग सकती है।
-- -- -- -
-- सेवानिवृत्त कर्मचारियों से की जा रही पूछताछ
एनआईए टीम की जांच तेज होती जा रही है। अब टीम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भी पूछताछ करना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 35 कर्मचारियों से पूछताछ हो चुकी है। उनसे बैंक में पूर्व के दौरान की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- --
पीएनबी करेंसी चेस्ट के मामले की जांच चल रही है। अब पूरा मामला एनआईए को हैंडओवर हो जाएगा, जिसकी कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इसके बाद एनआईए ही मामले की जांच करेगी।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी