फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Dalit students have ruckus against principal of Jain college

सहारनपुर: जेवी जैन कॉलेज में लगे आजादी के नारे, दो घंटे तक बंधक रहे शिक्षक और छात्र, जमकर हंगामा

Fri, 03 Dec 2021 06:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Dec 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Dalit students have ruckus against principal of Jain college
हंगामा करते छात्र। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में प्राचार्य पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति के छात्रों ने शुक्रवार को जेवी जैन कॉलेज में जमकर हंगामा किया। कॉलेज के दोनों गेट पर भीतर से ताला जड़कर शिक्षकों और छात्रों को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। इतना ही नहीं, जातिवाद और भेदभाव से आजादी के नारे भी लगाए। नारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इंगित किया। 

विज्ञापन

जमकर लगे आजादी के नारे लगे

शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे जेवी जैन कॉलेज के अनुसूचित जाति के छात्र और छात्राओं ने अचानक से दोनों गेट अंदर से बंद कर लिए। ऐसे में बाहर से भीतर जाने वाले विद्यार्थी बाहर और भीतर से बाहर आने वाले भीतर ही रह गए। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के गेट के भीतर ही धरने पर बैठकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आजादी के नारे लगे, जिसमें विद्यार्थी जातिवाद और भेदभाव से आजादी की मांग करते दिखे। साथ ही वह प्राचार्य के खिलाफ एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग कर रहे थे। एमए द्वितीय वर्ष के छात्र रजत कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को पढ़ाई के लिए पहुंचे थे। आरोप लगाया कि प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने उनका कॉलर पकड़कर जातिसूचक शब्द कहे। रजत ने बताया कि वह भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन के संस्थापक हैं। प्राचार्य और शिक्षकों को यह पता है। इसके बावजूद उसके साथ जातिसूचक शब्द कहते हुए सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया गया है। 

विज्ञापन

शिक्षक और छात्र-छात्राएं कॉलेज के भीतर बंधक बने रहे

वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक गेट बंद रखने की वजह से सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं कॉलेज के भीतर बंधक बने रहे। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शिक्षकों और पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद छात्र धरने से उठे। इसके बाद प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल के दफ्तर में पुलिस की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसमें गुस्साए छात्रों ने अपनी बात रखी और प्राचार्य व शिक्षकों ने अपनी। करीब 20 मिनट की बैठक के बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम

ड्रेस कोड और आई कार्ड अनिवार्य

जेवी जैन कॉलेज में ड्रेस कोड लागू है। इसके बावजूद अनेक छात्र और छात्राएं बिना यूनिफॉर्म के आते हैं। मगर कॉलेज ने अब सख्ती के साथ इसे लागू करने की बात कही है। शनिवार से किसी भी छात्र या छात्रा को बिना यूनिफॉर्म और बिना आई कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी आई कार्ड गले में डालकर आएंगे। 

पुलिसकर्मी से कहासुनी

छात्रों ने गेट बंद किया हुआ था। इसी दौरान पुलिसकर्मी बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। बाहर निकलने के दौरान एक छात्र ने तेजी से गेट बंद कर दिया, जो पुलिसकर्मी की टांग पर लगा। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई, मगर कुछ छात्रों ने बाद में मामला संभाल लिया। उधर, कॉलेज में दो घंटे तक बंद रही छात्राओं ने भी नाराजगी व्यक्त की। 

यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

जातिसूचक शब्द कहने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। जो छात्र इस तरह के आरोप लगा रहा है वह बिना यूनिफॉर्म के पहुंचा था, जिसे केवल यूनिफॉर्म में आने को कहा गया था। कईं शिक्षक इस बात के गवाह हैं। मैं प्राचार्य हूं मेरे लिए सभी छात्र एक समान हैं। प्रयास यही है कि कॉलेज में शिक्षा का माहौल बने। - डॉ. वकुल बंसल, प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed