{"_id":"643aca26094852160f0c9873","slug":"saharanpur-news-a-youth-has-died-in-road-accident-after-two-month-of-marriage-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: शादी के चंद माह और टूट गई जिंदगी की डोर, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: शादी के चंद माह और टूट गई जिंदगी की डोर, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, रो-रोकर बुरा हाल
Sat, 15 Apr 2023 09:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Apr 2023 09:31 PM IST
सार
Saharanpur News : शादी के चंद माह बाद ही युवक की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। बताया गया कि युवक के सिर में चोट लगी है। अगर हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव बागाखेड़ी निवासी सचिन (28) बाइक से शुक्रवार की देर शाम मल्हीपुर रोड से जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सचिन सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उधर, चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: 18 अप्रैल को होगी 36 बिरादरी की महापंचायत, पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, अरेस्ट
विज्ञापन
पता लगने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और सचिन को एक अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे हरियाणा के बराडा स्थित अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: कारगिल में जंग लड़ने वाले पूर्व सैनिक की मौत, घर पहुंची थी बैंक के कर्ज की आरसी, ये है पूरा मामला
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की दो माह पहले शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सड़क हादसे में सचिन की मौत हुई है।