फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशु हत्याकांड: 18 अप्रैल को होगी 36 बिरादरी की महापंचायत, पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, अरेस्ट

Sat, 15 Apr 2023 08:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Apr 2023 08:12 PM IST
विज्ञापन
Vishu Murder: Mahapanchayat of 36 fraternities will held in Palda on April 18 and accused injured in encounter
पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी शाहनवीज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के पलड़ा गांव में हुए विशु हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से 25 हजारी के इनामी आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। खेतों में हथियार की बरामदगी के दौरान इनामी आरोपी ने सिपाही से पिस्टल छीन लिया और फायरिंग करता हुआ वहां से भागने लगा। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया।



पुलिस को सूचना मिली थी कि पलड़ा गांव के विशु हत्याकांड में शामिल दो आरोपी सैफपुर मोड़ के आसपास देखे गए हैं। इस पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने देर रात पलड़ा निवासी 25 हजार के इनामी आरोपी शाहनवीज और शूटर कैफ को गिरफ्तार कर लिया था। क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। आरोपी शाहनवीज ने बताया कि उसने हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल सैफपुर पुलिया के पास छिपा रखा है।

Vishu Murder: Mahapanchayat of 36 fraternities will held in Palda on April 18 and accused injured in encounter
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं शनिवार तड़के पुलिस ने उसे मौके पर ले जाकर पस्टिल को बरामद कर लिया। पिस्टल बरामद होने के बाद पुलिस उसकी फर्द तैयार कर रही थी, जबकि सिपाही सोनू ने आरोपी शाहनवीज को पकड़ रखा था। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने सिपाही से पिस्टल छीन लिया और पुलिस टीम की तरफ फायरिंग कर वहां से भागने लगा। इससे पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया और मुठभेड़ के बाद आरोपी को थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली भी लग गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Vishu Murder: Mahapanchayat of 36 fraternities will held in Palda on April 18 and accused injured in encounter
पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

अनस के कहने पर हुए थे हत्याकांड में शामिल
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों को मुख्य आरोपी अनस ने हत्याकांड की योजना में शामिल किया था। आरोपी अनस पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। आरोपियों ने बताया कि हत्याकांड वाले दिन वह सुबह से ही विशु की रेकी कर रहे थे। गांव में पहुंचने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishu Murder: Mahapanchayat of 36 fraternities will held in Palda on April 18 and accused injured in encounter
आगजनी - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
पलड़ा गांव में विशु हत्याकांड के बाद बवाल के मामले में लगातार थाना प्रभारी बच्चू सिंह की लापरवाही सामने आ रही थी। यहां तक कि स्थानीय लोगों ने भी थाना प्रभारी की लापरवाह कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। शुक्रवार देर रात एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी बच्चू सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर रमेश शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है। पता किया जा रहा है कि उनकी कार्यशैली कैसी है और लापरवाही में कौन-कौन शामिल रहा है। लापरवाही मिली तो उन पर भी गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
Vishu Murder: Mahapanchayat of 36 fraternities will held in Palda on April 18 and accused injured in encounter
आगजनी - फोटो : अमर उजाला

गांव में अभी भी फोर्स तैनात
पलड़ा गांव में बवाल को कई दिन बीत चुके हैं। फिलहाल गांव का माहौल भी शांत है, लेकिन पुलिस अधिकारी कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहते। इसी कारण गांव में तैनात फोर्स को नहीं हटाया जा रहा है। शनिवार को भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी तरह शांति का माहौल नहीं होगा फोर्स को नहीं हटाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed