Saharanpur: अस्पताल में डिलिवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का जमकर हंगामा
सहारनपुर जनपद में सोमवार की देर रात शामली के आमवाली गांवं की जच्चा-बच्चा की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। वहीं मां और शिशु की माैत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने माैके पर पहुंचकर हंगामा किया।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह में प्राइवेट अस्पताल में सोमवार की देर रात शामली के आमवाली गांवं की जच्चा और बच्चा की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया। मामले की तहरीर गंगोह थाने में दी है। शामली सीएमओ से भी मामले की शिकायत करने की बात कहीं है।
क्षेत्र के गांव आमवाली निवासी शाहरुख ने बताया कि सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी फातिमा को डिलीवरी के लिए गंगोह के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए थे, जहां पर उसे भर्ती करा दिया। शाहरुख के अनुसार, डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी होने में खतरा बताते हुए कहा कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए महिला के परिजनों से 18 हजार रुपए भी जमा करा लिए।
परिजनों का आरोप है कि महिला खुद चलकर ऑपरेशन थिएटर में गई थी, लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टर व स्टाफ मृत अवस्था में बाहर लाकर अस्पताल के बाहर निकाल कर कहने लगे कि इसे तुरंत सहारनपुर के किसी बड़े अस्पताल ले जाओ। जच्चा बच्चा की हालत गंभीर है।
महिला को तभी एक अन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर चिकत्सकों ने जच्चा बच्चा को मृत बता दिया। कहा कि काफी देर पहले उनकी मौत हो चुकी है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण ही जच्चा और बच्चा की जान गई है। सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।