फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Mosque Demolition: Complainant Vikas Tyagi says a well has been found;

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: शिकायतकर्ता विकास त्यागी बोले- कुआं निकला है, देवस्थान हटाकर बनी हो सकती है मस्जिद

Sun, 06 Sep 2026 03:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 06 Sep 2026 03:34 PM IST
सार

Saharanpur News: सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित पुरानी मस्जिद को अवैध करार देकर ध्वस्त करा दिया गया। इस मामले में जहां विपक्ष ने विरोध जताया है। वहीं मस्जिद के लिंटर के नीचे कुआं निकलने के बाद शिकायतकर्ता ने इसके देवस्थान होने का दावा करते हुए पुरातत्व विभाग से जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Saharanpur Mosque Demolition: Complainant Vikas Tyagi says a well has been found;
विकास त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे एक कुआं मिला है। इस मामले में प्रमुख शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने मस्जिद में मिले कुएं पर दावा किया है कि वहां पर कोई पुराना देवस्थान हो सकता है। कुआं भारतीय संस्कृति में पूजनीय है। अधिकतर मंदिरों में कुएं बनाए जाते थे। 
विज्ञापन



 

सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित यह मस्जिद 315 वर्ग मीटर भूमि पर बनी हुई थी। शनिवार तड़के मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई। देर शाम तक मलबा हटाने का काम जारी रहा। मलबा हटा रही टीम को मस्जिद के नीचे यह कुआं मिला। कुएं की चौड़ाई लगभग एक से सवा मीटर है। इसकी गहराई 20 फुट मापी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में 20 फुट के नीचे मिट्टी दबी हुई है। प्रशासनिक टीम कुएं को पुराना मान रही है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कुएं के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने कुआं मिलने की पुष्टि की।
 
विज्ञापन

रविवार को बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक और मामले में प्रमुख शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने मस्जिद में मिले कुएं पर दावा किया है कि वहां पर कोई पुराना देवस्थान हो सकता है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि अधिकतर मंदिरों में कुएं बनाए जाते थे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि यह जांच का विषय है। साथ ही पुरातत्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल करने की मांग की। 
 

उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाए कि यह कुआं कितने वर्ष पुराना है। यहां पर ऐसा भी संभव है कि पूजित स्थान को हटाकर मस्जिद का निर्माण किया गया हो। विपक्षी पार्टियों द्वारा कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई भी जल्दबाजी नहीं की गई है, पूरी कार्रवाई नियमानुसार हुई है।

ये भी देखें...
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: राजनीतिक पारा गर्म, अखिलेश, मायावती, ओवैसी, चंद्रशेखर, इमरान, इकरा ने कही ये बात

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed