फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Minor Girl Alleges Abuse by Mosque Cleric, Medical Report Reveals Pregnancy

Saharanpur: मौलवी ने किया दुष्कर्म, पेट में दर्द-उल्टी होने पर कराई जांच, छह माह की गर्भवती निकली नाबालिग

Sat, 27 Sep 2025 05:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 27 Sep 2025 05:22 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्ची के साथ मस्जिद के मौलवी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बच्ची को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई तो मेडिकल जांच में पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Minor Girl Alleges Abuse by Mosque Cleric, Medical Report Reveals Pregnancy
गर्भवती - फोटो : एएनआई

विस्तार

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय बच्ची ने अपने परिजनों से पेट दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत की। शुरू में परिवार को लगा कि यह कोई सामान्य बीमारी है, लेकिन जब स्थिति बिगड़ने लगी तो वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। मेडिकल जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। रिपोर्ट में बच्ची के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट देख परिजनों के पांव तले खिसकी जमीन
डॉक्टर की रिपोर्ट देखने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जिस मस्जिद में वह पढ़ने जाती थी, वहीं मौलवी ने उसके साथ कई बार गलत हरकत की। बच्ची का कहना है कि आरोपी उसे पढ़ाई के बहाने अकेले बुलाता और डराकर चुप कराता था। डर और शर्म के कारण उसने पहले कभी यह बात किसी से साझा नहीं की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेता की हत्या: प्रमोद भड़ाना को दिनदहाड़े गोली मारी, रंजिश में आरोपी रॉबिन ने उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिवार ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों की तहरीर पर आरोपी मौलवी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट को केस डायरी में शामिल किया गया है और आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

इस घटना ने इलाके में आक्रोश और चिंता दोनों पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज के विश्वास को चोट पहुंचाती हैं। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed