फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Minister Kuwar Brijesh Singh reached waters of flood and know about loss of farmers

किसानों पर आफत: हालातों का जायजा लेने बाढ़ के पानी में उतरे मंत्री बृजेश सिंह, फसलें बर्बाद होने से मचा हाहाकार

Mon, 17 Jul 2023 03:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Jul 2023 03:05 PM IST
सार

बाढ़ से किसानों पर आफत : राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह सोमवार को हालातों का जायजा लेने के लिए किसानों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के पानी में उतर कर हालातों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Saharanpur: Minister Kuwar Brijesh Singh reached waters of flood and know about loss of farmers
राज्यमंत्री कुवंर सिंह ने बाढ़ के पानी में पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में हुई भारी बरसात के चलते हिंडन में आए उफान से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों की हजारों बीघा फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। वहीं, सोमवार सुबह लोक निर्माण राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह ने बाढ़ के तेज बहाव के पानी में उतरकर किसानों के हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन


सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर, महेशपुर, शिमलाना, चिराऊ, बहेड़ा, नन्हेड़ा आदि से सटकर बह रही हिंडन नदी भारी बरसात के चलते उफान पर आ गई थी। बाढ़ के चलते क्षेत्र के नदी किनारे बसे कई गांवों के घरों से लेकर जंगलों में हिंडन नदी का कई-कई फीट पानी भर गया था। इन गांवों की हजारों बीघा फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं हैं। नदी क्षेत्र के किसानों में हाहाकार मचा हुआ है।

विज्ञापन

हिड़न में आई बाढ़ की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह अधिकारियों की टीम लेकर नदी किनारे बसे क्षेत्र में पहुंचे। गांव वालों को साथ लेकर राज्यमंत्री कुवंर बृजेश सिंह हिंडन नदी के पानी में खुद उतर गए। उन्होंने हिंडन नदी किनारे दोनों ओर बाढ़ से बर्बाद हुईं फसलों का बारीकी से जायजा लिया। राज्यमंत्री ने कहा कि वह बर्बाद हुईं फसलों का आंकलन कराकर सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि हिंडन नदी के दोनों ओर 2-5 किलोमीटर दूर तक खेतों में कई-कई फीट ऊंचा बाढ़ का पानी भर गया है। महेशपुर, शिमलाना, चिराऊ, बहेड़ा आदि गांव में ही किसानों की हजारों बीघा फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नदी किनारे बसे अन्य कई गांव का भी यहीं हाल है। राज्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। बताया कि बाढ़ के चलते कई संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बरसात के बाद उनका पुनर्निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल

इस मौके पर उनके साथ प्रधान सतीश उर्फ काका राणा, पूर्व चिराऊ अमरसिंह, रविंद्र सिंह, बागेश राणा, मांगेराम, सचिव पंकज कुमार, थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव एंव एसडीएम संगीता राघव अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: जिगर के टुकड़ों को कफन में देख बेसुध हुईं माताएं, बच्चों की चीख से सिहर उठा हर कोई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed