फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Rapid Rail Slab Collapse on Employees Of RapidX, 8 Laborers Injured

Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल

Mon, 17 Jul 2023 09:51 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Jul 2023 09:51 AM IST
सार

Meerut Rapid Rail Slab Collapse : मेरठ में रविवार देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया गया कि रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर अचानक से स्लैब गिर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में आठ मजदूर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut Rapid Rail Slab Collapse on Employees Of RapidX, 8 Laborers Injured
रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर रात को ढाई बजे रैपिडएक्स ट्रेन के कर्मचारी ऊपर फ्रेम रख रहे थे, अचानक भरभरा कर पूरा स्लैब गिर पड़ा। इस दौरान काम कर रहे आठ मजदूर हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। शॉप्रिक्स मॉल चौकी पुलिस और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। दो मजदूर चंदन और भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मजदूर सोनू कुमार, धर्मेंद्र, सुजीत, सागर, सोनू और राम इकबाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवान, सीओ ब्रह्मपुरी और ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों की जानकारी ली।
विज्ञापन

मजदूर सोनू ने बताया कि अचानक से पूरा स्लैब भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत रही थी कि कोई भी फ्रेम के नीचे नहीं दबा। फ्रेम के नीचे आ जाते तो बड़ा हादसा हो जाता।

आने-जाने वाले भी आ सकते थे चपेट में
शॉप्रिक्स मॉल चौकी के ठीक सामने जहां पर यह स्लैब ऊपर रखा जा रहा था, वहां पर किसी भी वाहन को नहीं रोका गया था, गनीमत रही कि जिस समय स्लैब गिरा तो उस समय नीचे कोई भी व्यक्ति नहीं जा रहा था, कोई वहां से गुजर रहा होता तो वह भी चपेट में आ जाता। गाजियाबाद के दो युवकों ने बताया कि वह चंद सेकंड पहले ही यहां से निकले थे, वह बाल-बाल बच गए। घटना से आसपास में हड़कंप मच गया। 

बताया गया कि घायलों को अस्पताल ले जाने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लग गया। बताया गया कि एंबुलेंस मौके पर नहीं आई थी, कोई भी व्यक्ति उनको अपनी प्राइवेट गाड़ी से ले जाने वाला नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

एनसीआरटीसी द्वारा दी गई प्रतिक्रिया
यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा।  सेफ्टी बैरिकेडे एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मटेरियल को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का दोनों मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है।  इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed