{"_id":"69a57e06e1d3871b5a0a1302","slug":"saharanpur-maulana-madani-said-incidents-like-iran-give-birth-to-a-feeling-of-revenge-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: मौलाना मदनी बोले- ईरान जैसी घटनाओं से जन्म लेती है बदले की भावना, वैश्विक स्थिरता खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: मौलाना मदनी बोले- ईरान जैसी घटनाओं से जन्म लेती है बदले की भावना, वैश्विक स्थिरता खतरे में
Mon, 02 Mar 2026 05:40 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 02 Mar 2026 05:40 PM IST
सार
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम ईरान की जनता के साथ हैं। संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तुरंत युद्ध रुकवाए।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने ईरान और खाड़ी देशों की स्थिति पर चिंता जताई है। कहा कि किसी भी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय विवाद का समाधान जंग से नहीं हो सकता।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि अमेरिका और इस्राइल की आक्रामक कार्रवाई ने न केवल क्षेत्रीय शांति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, बल्कि वैश्विक स्थिरता को भी बड़े खतरे में डाल दिया है। मौलाना मदनी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके परिजनों और सहयोगियों के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
कहा कि किसी देश की नेतृत्व व्यवस्था को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और समझौतों के विरुद्ध है और दुनिया को बर्बरता की ओर धकेलने के समान है। जमीयत ईरान की जनता के दुख में बराबर की सहभागी है। मौलाना मदनी ने स्पष्ट किया कि किसी भी राजनीतिक या अंतरराष्ट्रीय विवाद का समाधान हत्या और रक्तपात से नहीं हो सकता। शक्ति के बल पर अपनी बात मनवाने की कोशिशें केवल घृणा, प्रतिशोध और मानवीय त्रासदियों को जन्म देती हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह तत्काल युद्धविराम, तनाव में कमी और सार्थक कूटनीतिक वार्ता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
ये भी देखें...
Saharanpur: झोपड़ी का छप्पर उतारकर होलिका में रखा, गुस्साए ग्रामीण ने लगा दी आग, गिरफ्तार किया