फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Many important documents received by ATS from Rohingyas, were living secretly for eight years

Saharanpur:रोहिंग्याओं से ATS को मिले कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, आठ वर्षों से रह रहे थे चोरी-छिपे, थी ये तैयारी

Tue, 25 Jul 2023 03:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jul 2023 03:39 PM IST
सार

एटीएस ने महानगर की कमेला और एकता कॉलोनी से दो रोहिंग्याओं को पकड़ा है। रविवार की रात लखनऊ और देवबंद की टीमाें ने कई जगह की छापे की कार्रवाई की है। आरोपियाें के खिलाफ कोतवाली मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Many important documents received by ATS from Rohingyas, were living secretly for eight years
rohingya - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर की कमेला और एकता कॉलोनी से पकड़े गए दोनों रोहिंग्या पिछले आठ वर्षों से सहारनपुर में रह रहे थे। इसकी भनक स्थानीय पुलिस और एलआईयू को नहीं लगी। एटीएस की कार्रवाई में आरोपी पकड़े गए।

विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

आरोपी यहां आठ वर्षों से रह रहे थे। इनके पास जो आधार कार्ड मिले हैं, शुरुआती जांच में उनके फर्जी होने की बातें सामने आई है। इसके अलावा मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : शानुम बनी शालिनी: मुस्लिम युवती ने धर्मांतरण कर प्रेमी दीपक से मंदिर में की शादी, बोली-जीवन भर साथ निभाऊंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी इतने लंबे समय से सहारनपुर में रहते रहे और स्थानीय पुलिस एवं खुफिया विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं लगी। वहीं, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि एटीएस ने कार्रवाई की है। एटीएस की ओर ही रिपोर्ट दर्ज हुई है। स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जा रही है।
 
दोनों के प्लाट खरीदने की चर्चा, परिवार लाना चाहते थे यहां
आरोपी सहारनपुर में मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। चर्चा है कि आरोपियों ने यहां प्लाट भी खरीद लिए थे, जिस पर वह मकान बनाना चाहते थे। इसके बाद इनका प्लान परिवार को म्यांमार से सहारनपुर में लाकर बसाना था।

इनके देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त के बिंदु पर एटीएस जांच कर रही है। आरोपी तीन-तीन महीने के लिए गायब हो जाते थे। माना जा रहा है कि इस दौरान आरोपी म्यांमार में अपने घर चले जाते थे और फिर लौट आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed