{"_id":"678304e85a789cbf3504afab","slug":"saharanpur-inspector-dismissed-in-case-of-buying-property-of-haji-iqbal-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : हाजी इकबाल की संपत्ति खरीदने के मामले में इंस्पेक्टर बर्खास्त, कई पुलिसकर्मियों की हो रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : हाजी इकबाल की संपत्ति खरीदने के मामले में इंस्पेक्टर बर्खास्त, कई पुलिसकर्मियों की हो रही है जांच
Sun, 12 Jan 2025 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:27 AM IST
सार
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति की खरीदने के मामले में मिर्जापुर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश कुमार को डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि इस प्रकार के अन्य मामलों में शामिल कई पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नरेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की संपत्ति की खरीदने के मामले में मिर्जापुर थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर नरेश कुमार को डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि इस प्रकार के अन्य मामलों में शामिल कई पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
बता दें, कि बिजनौर के रहने वाले इंस्पेक्टर नरेश कुमार साल 2022 से 2023 के बीच मिर्जापुर थाने के प्रभारी रहे थे। मुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी कि इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए हाजी इकबाल की बेनामी संपत्तियों में से 49.6 बीघा जमीन अपनी पत्नी राजरानी के नाम पर करा ली। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 91.40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
आईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली गई। सितंबर 2023 में इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था, साथ ही विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि इंस्पेक्टर ने पद का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
जांच के बाद 17 अक्तूबर 2024 को इंस्पेक्टर के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था। अब इंस्पेक्टर को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बता दें, कि हाजी इकबाल के खिलाफ कई मामले दर्ज है।