{"_id":"6978a69a7fd1a706930819ce","slug":"saharanpur-i-am-eating-poison-take-care-of-my-children-kadir-rana-consumed-poison-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 'मैं जहर खा रहा हूं, बच्चों का ख्याल रखना', फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने खाया जहर, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 'मैं जहर खा रहा हूं, बच्चों का ख्याल रखना', फेसबुक पर लाइव आकर युवक ने खाया जहर, ये है मामला
Tue, 27 Jan 2026 05:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Jan 2026 05:21 PM IST
सार
यूपी के सहारनपुर जिले के गांव टिडौली निवासी कादिर राणा ने फेसबुक पर लाइव आकर कुछ लोगों पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया और जहर खा लिया। वीडियो देखकर परिजनों और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे में कादिर की तलाश की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कादिर राणा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबेहटा के गांव टिडौली के रहने वाले कादिर राणा ने फेसबुक पर लाइव आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोप है कि चार लोगों ने उसके सात लाख रुपये हड़प लिए। वीडियो देखने के बाद समय पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल भर्ती कराते हुए उपचार कराया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर अपलोड की गई चार मिनट 26 सेकेंड की इस वीडियो में कादिर किसी वाहन में बैठा है। कादिर ने चार लोगों के नाम लेते हुए उन पर अपने सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। इसके बाद अपने बच्चों का ख्याल रखने की अपील अपने जानने वालों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में वह कह रहा है कि वह जहर खा रहा है। उसके मरने के बाद बच्चों का ख्याल रखना और उसके सारे पैसे वापस लेना। इतना कहकर कादिर एक पाउच खोलकर जहरीले पदार्थ को अपने मुंह में डाल लेता है। इसके बाद वीडियो कट हो जाती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद कादिर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। वीडियो देखकर उसके परिजनों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया तथा वह उसकी तलाश में निकल पड़े। करीब डेढ़ घंटे बाद पीड़ित गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे गंगोह में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
वीडियो में जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, वे चारों अंबेहटा के बताए जा रहे हैं। हालांकि रुपये किस तरह हड़पे गए, इसका कोई जिक्र वीडियो में नहीं है। कादिर के चाचा ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि जिन चार लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, वे अपने घरों पर नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
Baghpat: देशभक्ति के गानों पर थिरके पुलिसकर्मी, हाथों पर खड़े होकर किया करतब, गणतंत्र दिवस के जश्न का वीडियो वायरल
ये भी देखें...
Baghpat: देशभक्ति के गानों पर थिरके पुलिसकर्मी, हाथों पर खड़े होकर किया करतब, गणतंत्र दिवस के जश्न का वीडियो वायरल