{"_id":"6453ca96f0fc5a1c3b01cb60","slug":"saharanpur-home-guard-remained-on-election-duty-even-after-father-death-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पिता के निधन की खबर आई, पर ड्यूटी पर तैनात रहा होमगार्ड, कहा- परिजनों ने दिए थे यही संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पिता के निधन की खबर आई, पर ड्यूटी पर तैनात रहा होमगार्ड, कहा- परिजनों ने दिए थे यही संस्कार
Thu, 04 May 2023 08:39 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 04 May 2023 08:39 PM IST
सार
Saharanpur News : पिता के निधन की खबर मिली पर होमगार्ड अपनी ड्यूटी पर तैनात रहा। होमगार्ड ने कहा कि परिजनों ने यही संस्कार दिए थे।
विज्ञापन
होमगार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिता की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद भी होमगार्ड अपनी ड्यूटी करता रहा। दरअसल, होमगार्ड की ड्यूटी चुनाव में लगी है। बताया गया कि गुरुवार को ड्यूटी के दौरान ही उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में निकाय चुनाव के लिए ड्यूटी पर पहुंचे नागल थाने पर तैनात होमगार्ड विक्रम सिंह निवासी जोला डिंडोली ड्यूटी कर रहा था कि अचानक उनके पिता विजयपाल (65) की हृदय गति रुकने से मौत की खब मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Encounter: दुजाना एनकाउंटर के पीछे का सच, आखिर कब से रडार पर था कुख्यात, तिहाड़ जेल से बाहर आते ही दी थी धमकी
विज्ञापन
होमगार्ड अपने पिता की मौत की सूचना के बाद भी अपनी ड्यूटी पर कायम रहा। अधिकारियों से अंतिम संस्कार में जाने की अनुमति लेकर अपने पिता को मुखाग्नि देकर तुरंत वापस लौट आया।
यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: वेस्ट यूपी में था अनिल दुजाना का खौफ, एनकाउंटर के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान
उसने बताया कि पिता की मौत के बाद भी उनकी ड्यूटी भी जरूरी थी। यही संस्कार उन्हें अपने पिता से ही मिले थे।