फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister Yogi Adityanath big statement after Anil Dujana encounter in Meerut

Anil Dujana Encounter: वेस्ट यूपी में था अनिल दुजाना का खौफ, एनकाउंटर के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान

Thu, 04 May 2023 09:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 May 2023 09:10 PM IST
सार

कुख्यात अनिल दुजाना का वेस्ट यूपी में बड़ा खौफ था। गुरुवार को वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उधर, सीएम योगी ने कहा कि यूपी में माफिया को पनाह नहीं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath big statement after Anil Dujana encounter in Meerut
मेरठ एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर अनिल दुजाना एनकाउंटर के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में माफिया की कोई जगह नहीं। इससे पहले बिजनौर में ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा मुठभेड़ में मारा गया था।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने कुख्यात अनिल दुजाना को गुरुवार को मेरठ में मुठभेड़ में मार गिराया। बताया गया कि मेरठ में भोला झाल पर सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया था। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से वह ढेर हो गया।
विज्ञापन

 


वेस्ट यूपी में था कुख्यात अनिल दुजाना का खौफ
कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का वेस्ट यूपी में खौफ था। बृहस्पतिवार दोपहर को मेरठ में भोला की झाल पर एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अनिल दुजाना वेस्ट यूपी में खौफ का पर्याय बना हुआ था। उस पर लूट डकैती हत्या समेत 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मेरठ में एसटीएफ के एसपी बृजेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने उसे गंगनहर पर लोकेशन मिलने के बाद घेर लिया, अनिल दुजाना ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।

Chief Minister Yogi Adityanath big statement after Anil Dujana encounter in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के पिछले दिनों जेल से बाहर आने की सूचना मिलने के बाद कई दिन से मेरठ एसटीएफ और वेस्ट यूपी की पुलिस उस की तलाश में जुटी हुई थी। कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना पिछले काफी समय से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था, लेकिन कुछ समय पहले वह जमानत पर बाहर आ गया।

बताया जाता है कि इसकी जानकारी मॉनिटरिंग सेल के द्वारा पुलिस को भेजी गई थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसमें संज्ञान नहीं लिया। जेल से बाहर आते ही अनिल दुजाना ने जयचंद प्रधान मर्डर केस में उसकी पत्नी और गवाह संगीता को धमकी दी। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए अनिल दुजाना के खिलाफ पिछले सप्ताह में दो मुकदमे दर्ज किए। 

यह भी पढ़ें: UP: फर्जी मतदान की रची गई बड़ी साजिश, दो शातिर गिरफ्तार, 150 आधार कार्ड बरामद, मास्टरमाइंड खोलेगा बड़े राज

दुजाना ने की थी छपार के खाद व्यापारी की हत्या
मुजफ्फरनगर में छपार के खाद व्यापारी राजीव त्यागी की हत्या के मामले में कुख्यात अनिल दुजाना को आरोपी बनाया गया था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है और 11 मई को सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: गैंगस्टर अनिल दुजाना मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

छपार के खाद व्यापारी राजीव त्यागी अपने भाई संजीव त्यागी की हत्या के मामले में गवाह थे। साल 2013 में राजीव त्यागी की हत्या कर दी गई थी। वारदात में अनिल दुजाना और जोगेंद्र जुगाला समेत कई आरोपियों को नामजद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed