फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: History-Sheeter Cow Slaughter Suspect Injured in Police Encounter, Arrested

सहारनपुर: गोकशी की तैयारी कर रहे हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़, पैर में गोली लगी, गिरफ्तार, साथी फरार

Tue, 01 Sep 2026 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

सहारनपुर के चिलकाना में सलीरी के जंगल में गोकशी की कोशिश कर रहे हिस्ट्रीशीटर दिलशाद उर्फ कल्लू से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथी फरार हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: History-Sheeter Cow Slaughter Suspect Injured in Police Encounter, Arrested
पुलिस गिरफ्त में गोकश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र में गोकशी की कोशिश कर रहे एक हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सलीरी गांव के जंगल में ईख के खेत में दो लोग गोवंश को काटने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस
सीओ सदर विकास प्रताप सिंह के अनुसार, सोमवार रात थाना अध्यक्ष अक्षय शर्मा पुलिस टीम के साथ नल्हेड़ा-सलीरी मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सलीरी के जंगल में ईख के खेत में कुछ लोग गोकशी का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, वहां दो लोग गोवंश को काटने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यादें: खुद गाने तैयार करते, मुझसे प्राॅजेक्ट बनवाते थे अंकित, पत्नी बोली-फिटनेस के लिए छह साल से रोटी तक न खाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगी
पुलिस का कहना है कि टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दिलशाद उर्फ कल्लू की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौराखुर्द निवासी दिलशाद उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

साथी अंधेरे में फरार
मुठभेड़ के दौरान दिलशाद का साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश और कॉम्बिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

हिस्ट्रीशीटर है दिलशाद
पुलिस के अनुसार दिलशाद उर्फ कल्लू शातिर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गोकशी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed