फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Haji Iqbals property worth 506 crores will be confiscated, many new accounts also marked

Saharanpur: खनन माफिया हाजी इकबाल की 506 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कार्रवाई शुरू, विदेश भागने की चर्चा

Sun, 18 Jun 2023 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Jun 2023 02:05 PM IST
सार

खनन माफिया हाजी  इकबाल की 400 करोड़ की संपत्ति अब तक कुर्क हो चुकी है। अब 506 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के लिए जब्तीकरण की कार्रवाई रविवार को शुरू कर दी गई। यही नहीं शासन की ओर से हाजी इकबाल पर इनाम बढ़ाने की भी तैयारी है। वहीं आरोपी के विदेश भागने की भी चर्चाएं तेज हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Haji Iqbals property worth 506 crores will be confiscated, many new accounts also marked
हाजी इकबाल पर शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल का किला लगभग पुलिस-प्रशासन ध्वस्त कर चुका है। पूर्व में 400 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई तो अब 506 करोड़ की नोएडा, सहारनपुर और लखनऊ में स्थित अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पुलिस ने रविवार को शुरू कर दी। पुलिस-प्रशासन ने कई नए खाते भी चिह्नित किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


कस्बा मिर्जापुर निवासी एक लाख रुपये के इनामी आरोपी हाजी इकबाल की पुलिस-प्रशासन चौतरफा घेराबंदी कर रहा है। उसके पुत्र अब्दुल वाजिद, जावेद, मोहम्मद अफजाल, अलीशान और उसके भाई पूर्व एमएलसी मोहम्मद अली के खिलाफ गैंगस्टर और दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ 45 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीबीआई अलग से मामलों की जांच कर रही है। सीबीआई कई बार सहारनपुर आ चुकी है। इसके अलावा ईडी में भी हाजी इकबाल के खिलाफ मामले चल रहे हैंं। आठ माह पूर्व हाजी इकबाल की 50 करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क की गई थी, जो नौकर नसीम के नाम थी। इसके अलावा बेहट, न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित तीन कोठियों की भी कुर्की हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून की संपत्ति जब्त की गई। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियों को अब भी चिंहित किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने हाजी इकबाल और उससे जुड़े लोगों के कई नए खाते भी चिह्नित किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही हाजी इकबाल पर इनाम बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। पुलिस उसे भगौड़ा घोषित कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: यमुना में नहाने गए दो भाई डूबे, एक को सुरक्षित बचाया, दूसरे की तलाश में जुटे गोताखोर

Saharanpur: Haji Iqbals property worth 506 crores will be confiscated, many new accounts also marked
हाजी इकबाल की संपत्ति को कुर्क करने पहुंचि अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

चार टीमें सरगर्मी से कर रही तलाश
चर्चा यह भी है कि हाजी इकबाल विदेश भाग चुका है, लेकिन पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। चार टीमों लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं, जो हाजी इकबाल के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

45 मामलों ये हैं प्रमुख एफआईआर
14 मार्च 2018 में फतेहपुर टांडा निवासी पाल्ला द्वारा उसकी 7.5 बीघा जमीन पर कब्जा करने के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल व उसके पुत्र आलीशान, वाजिद, अफजाल, भाई एमएलसी महमूद अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

-पांच अप्रैल 2018 में उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार क्षेत्र के रानीपुर निवासी राकेश अरोड़ा की 44 बीघा जमीन कब्जाने के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल, उनके भाई एमएलसी महमूद अली, बेटे जावेद अली के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

-पांच अप्रैल 2017 में उत्तराखंड के सहसपुर निवासी मोहम्मद राशिद ने जान से मारने की धमकी देने एवं धोखाधड़ी के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल, महमूद अली और इकबाल के बेटों के खिलाफ एफआईआर कराई थी।

जमीन कब्जाने से लेकर सामूहिक दुष्कर्म तक के मामले में है वांछित
-दो नवंबर 2017 में तहसील बेहट के हल्का लेखपाल पंकज द्वारा हाजी मोहम्मद इकबाल, महमूद अली पर सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया था।

-23 जुलाई 2018 में जमीन कब्जाने के आरोपों को आधार बनाकर पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल, उनके दो पुत्रों जावेद और आलीशान के अलावा भाई महमूद अली के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
छह जुलाई 2019 में किरण मनचंदा पत्नी सुनील मनचंदा निवासी गुरुग्राम हरियाणा द्वारा हाजी मोहम्मद इकबाल और चार अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाने, लूट, गाली-गलौच करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

-सात जुलाई 2019 में ही बेहट तहसील के गांव शफीपुर निवासी सविता पत्नी मेघराज के द्वारा जमीन कब्जाने के आरोप में हाजी मोहम्मद इकबाल, बेटे वाजिद, जावेद, आलीशान के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

-20 सितंबर 2019 ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक एवं हाजी मोहम्मद इकबाल के बेटे मोहम्मद वाजिद के खिलाफ एमआईसी के मानकों को पूरा न करने, निर्धारित फीस से अधिक फीस वसूलने और दूसरे वर्ष की परीक्षा में एमबीबीएस छात्रों को वंचित रखने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

-एक महिला ने हाजी इकबाल और उसके पुत्रों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। -दुराचार के मामले में ही महमूद अली के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।

-छह माह पूर्व मिर्जापुर के तत्कालीन एसएसआई सुनील कुमार ने दुष्कर्म के मामले में अदालत के आदेशों की अवेहलना करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी तरह उपनिरीक्षक असगर अली ने भी गबन के मामले में न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ एफआईआर कराई थी।

-थाना मिर्जापुर में यमुनानगर निवासी ठेकेदार बलराज ने हाजी इकबाल और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पैसा हड़पने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

हाजी इकबाल की लखनऊ, नोएडा और सहारनपुर में 506 करोड़ की अवैध संपत्तियां चिंहित की गई हैं। इनको को जल्द कुर्क किया जाएगा। सहारनपुर में चिन्हित संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई रविवार को शुरू कर दी गई -डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed