{"_id":"63c54e308cb19d33ea128edf","slug":"saharanpur-goods-worth-30-lakhs-were-attached-from-the-kothi-of-former-mlc-haji-iqbal-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ढोल बजवाकर कराई मुनादी, फिर खनन माफिया हाजी इकबाल की कोठी से 30 लाख का सामान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ढोल बजवाकर कराई मुनादी, फिर खनन माफिया हाजी इकबाल की कोठी से 30 लाख का सामान कुर्क
Mon, 16 Jan 2023 06:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:46 PM IST
सार
Saharanpur News : पुलिस ने पहले ढोल बजवाकर मुनादी कराई। इसके बाद खनन माफिया हाजी इकबाल की कोठी से 30 लाख का सामान कुर्क किया गया।
विज्ञापन
हाजी इकबाल की कोठी से सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित तीन करोड़ की कोठी से पुलिस ने 30 लाख का सामान कुर्क किया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत के आदेश पर मिर्जापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही ढोल बजाकर मुनादी कराई। मौके पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
सोमवार की शाम पांच बजे थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित पुलिस बल के साथ दाबकी मार्ग पर न्यू भगत सिंह कॉलोनी में हाजी इकबाल की कोठी पर पहुंचे। पुलिस ने कोठी से 10 सोफा सैट, एक डबल बैड, तीन एसी, 10 पंखे, एक मोटरसाईकिल, एक बड़ी घड़ी, चार डाइनिंग टेबल, दो ड्रेसिंग टेबल, ग्लोकल यूनिवर्सिटी से संबंधित पंपलेट और दस्तावेज, दो अटैची, दो गीजर सहित अन्य घरेलू सामान कुर्क किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कोठी की कीमत तीन करोड़ और कुर्क किए सामान कीमत 30 लाख रुपये है। पुलिस दो ट्रक में सामान भरवाकर ले गई। इससे पूर्व ढोल बजाकर मुनादी भी कराई गई। मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें
इंस्पेक्टर के अनुसार यमुनानगर की पीड़िता की ओर से छह माह पहले हाजी इकबाल आदि के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला मिर्जापुर थाने पर दर्ज हुआ था, जिसमें 50 हजार का इनामी हाजी इकबाल फरार चल रहा है। एमपी एमएलए न्यायालय ने इसी मामले में हाजी इकबाल के संपत्ति के कुर्की के आदेश दिए थे। गत सप्ताह भी पुलिस ने एक मामले में इसी कोठी के बराबर वाली कोठी में सामान कुर्क किया था, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये थी।
यह भी पढ़ें: तेंदुए का खौफ: कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, सैर पर भी नहीं गए लोग, तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम