फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेंदुए का खौफ: कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, सैर पर भी नहीं गए लोग, तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम

Mon, 16 Jan 2023 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Jan 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
Meerut people scared of Leopard: Security increased in many colonies, team of experts engaged in search
सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में रविवार रात साढ़े 10 बजे एक बार फिर जागृति विहार सेक्टर आठ में तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। तेंदुआ देखे जाने से एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। लक्ष्मी विहार, कीर्ति पैलेस समेत कई कालोनियों में लोग पहरा दे रहे हैं। वहीं, वन विभाग की टीम एक बार फिर अलर्ट हो गई है।


 

इससे पहले शनिवार को कीर्ति पैलेस क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद से लोगों में खौफ बैठ गया है। रविवार को फिर से तेंदुआ दिखाई देने के बाद सोमवार सुबह कई कॉलोनियों के लोग सुबह की सैर के लिए घर से ही नहीं निकले। बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद रहे। कॉलोनी के लोग रातभर फोन पर एक-दूसरे से तेंदुए की जानकारी लेते रहे। सुरक्षाकर्मियों ने कॉलोनियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मेडिकल पुलिस भी गश्त करती रही। वहीं, रविवार रात जागृति विहार सेक्टर आठ में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है।

Meerut people scared of Leopard: Security increased in many colonies, team of experts engaged in search
तेंदुए की दहशत - फोटो : अमर उजाला

कीर्ति पैलेस कॉलोनी में लोगों ने रातभर अपने घरों और मंदिर की लाइटें जलाए रखीं। शुक्रवार रात डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस कॉलोनी के सामने नाले किनारे तेंदुआ दिखाई दिया था। शनिवार सुबह कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। चौकी पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने आसपास की कॉलोनियों समेत जागृति विहार और एक्सटेंशन में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं लगा। रविवार रात को फिर तेंदुआ सीसीटीवी में केद हुआ, तेंदुए के खौफ से लोग सुबह सैर पर नहीं निकले।

Meerut people scared of Leopard: Security increased in many colonies, team of experts engaged in search
तेंदुए की दहशत - फोटो : अमर उजाला

सिक्योरिटी गार्ड और लोगों ने शिफ्टों में दी ड्यूटी
कीर्ति पैलेस व लक्ष्मी विहार कॉलोनी में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सभी सिक्योरिटी गार्डों को लाठी-डंडे सौंप दिए गए हैं। उन्हें अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। दोनों कॉलोनी के लोगों ने भी सिक्योरिटी गार्ड के साथ शिफ्टों में रातभर ड्यूटी दी। मेडिकल पुलिस भी रातभर अलर्ट रही और गश्त करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut people scared of Leopard: Security increased in many colonies, team of experts engaged in search
तेंदुए की दहशत - फोटो : अमर उजाला

तेंदुए की तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम
जागृति विहार के कीर्ति पैलेस में तेंदुुआ दिखाई दिए जाने के बाद दूसरे दिन रविवार को भी वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में छानबीन की। जागृति विहार एक्सटेंशन के पास के गांवों में मुनादी कराई गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि अगर कोई वन्य जीव दिखाई दे तो इसकी सूचना वन विभाग को दें। लोगों से रात में घर से बाहर न निकलने की अपील की गई।

शुक्रवार रात डेढ़ बजे कीर्ति पैलेस के गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ था। रविवार को वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में टीम ने काली नदी के पास व नाले किनारे स्थित गांवों में छानबीन की। लेकिन कोई निशान नहीं मिला।

विज्ञापन
Meerut people scared of Leopard: Security increased in many colonies, team of experts engaged in search
तेंदुए की तलाश। - फोटो : amar ujala

मुनादी कराई, ग्रामीणों से की पूछताछ
वन विभाग की टीम ने रविवार को सराय काजी, घोसीपुर, हाजीपुर समेत कई गांवों में छानबीन की। लोगों से अपील की गई कि अगर तेंदुए जैसा कोई भी वन्य जीव दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस व वन विभाग को दें। रात में घरों से बाहर न निकलें। खेतों में कई लोग एक साथ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed