फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Fog wreaks havoc, truck hits bike, two dead, four injured

Saharanpur: कोहरे का कहर, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, चार घायल

Sat, 16 Dec 2023 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Dec 2023 11:57 AM IST
सार

सहारनपुर जनपद में आज सुबह कोहरे के कारण हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि घने कोहरे की वजह से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Fog wreaks havoc, truck hits bike, two dead, four injured
कोहरे के कारण होने लगे हादसे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सर्दी के साथ कोहरा पड़ रहा है। कोहरे की वजह से सड़क हादसे होने लगे हैं। सहारनपुर कोतवाली गंगोह क्षेत्र में गंगोह-करनाल मार्ग पर दस टायरा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, इसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो छात्रों सहित चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। 
विज्ञापन


हादसा शनिवार की सुबह हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी (22) वर्षीय अकरम व (25) वर्षीय साबिर बाइक पर गंगोह के लिए किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही वह गंगोह-करनाल मार्ग पर कलालहटी गांव के पास पहुंचे तो दस टायरा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2024 : देवबंद में आज आएंगे केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे अहम बैठक

घायलों को सीएचसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली गंगोह पुलिस ने मौक पर पहुंचकर ट्रक कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि घना कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटना हुई है। 

वहीं, इसी मार्ग पर मोड गेट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इसके अलावा अंबेहटा-सहारनपुर मार्ग पर बीराखेड़ी में दो छात्रों की बाइकों की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।

इन चारों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दो युवकाें की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed