फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Dogs attacked two children in Gangoh and the condition is critical of a child

Saharanpur: अवारा कुत्तों ने बच्चों को नोंचकर किया घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए रेफर

Fri, 10 Mar 2023 06:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Mar 2023 06:11 PM IST
सार

Saharanpur News : अवारा कुत्तों ने दो बच्चों को नोंचकर घायल कर दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Dogs attacked two children in Gangoh and the condition is critical of a child
कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के गंगोह में आवारा कुत्तों के झुंड ने दो बच्चों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। गंभीर हालत के चलते एक बच्चे को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खूंखार कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत है।

आवारा कुत्तों के झुंड ने मोहल्ला कुरैशियान निवासी अब्दुल के सात वर्षीय पुत्र अरहान और मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी मेहरबान की साढ़े चार वर्षीय पुत्री आयरा पर घर के बाहर खेलते वक्त हमला किया। कुत्तों ने दोनों बच्चों को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजन और मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाकर बच्चों को उनके चंगुल से छुड़ाया। परिजन घायल बच्चों को सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते अरहान को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 18 फरवरी को क्षेत्र के गांव बिलासपुर में विकास के सात वर्षीय पुत्र कान्हा को भी कुत्तों के झुंड ने हमलाकर मौत के घाट उतार दिया था। नकुड़ एसडीएम रम्या आर ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार कर ली है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।


यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed