{"_id":"6784d4ff9431f0402f0e0433","slug":"saharanpur-couple-along-with-three-children-swallowed-poison-condition-critical-this-is-the-reason-they-too-2025-01-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: तीन बच्चों के साथ दंपती ने निगला जहर, हालत गंभीर, इस वजह से उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: तीन बच्चों के साथ दंपती ने निगला जहर, हालत गंभीर, इस वजह से उठाया कदम
Mon, 13 Jan 2025 02:25 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:25 PM IST
सार
Saharanpur News: सहारनपुर जनपद में बाइक सवार दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। राहगीरों ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी की हालत गंभीर बताई गई है। बच्चों की उम्र दो से छह वर्ष के बीच है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दंपती व बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र के देहरादून-हाईवे पर बाइक सवार दंपती ने अपने तीन बच्चों संग जान देने का प्रयास किया। बताया गया कि बाइक रोककर दंपती ने हाईवे किनारे तीन बच्चों के साथ मिलकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। राहगीरों द्वारा देखे जाने पर गंभीर हालत मे सभी को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बाइक रोकी और पति पत्नी ने बच्चों सहित किया जहरीले पदार्थ का सेवन
देहरादून हाईवे पर हरोड़ा गांव के निकट बन रहे पुल के समीप बाइक सवार दंपती अपनी बाइक रोक कर खडे़ हुए थे। कुछ देर बाद ही दंपती सहित बच्चों की तबीयत अचानक से खराब होनी शुरू हुई और सभी उल्टियां करने लगे। माैके से गुजर रहे राहगीर ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: विरासत पर गर्व: मेरठ के अजय की कला के मुरीद हुए पीएम मोदी, लंच पर किया आमंत्रित, पेंटिंग में दिखाया हुनर
विज्ञापन
Trending Videos
राहगीरों ने देहरादून की ओर से आती हुई एक प्राइवेट गाड़ी से सभी को नजदीकी हरोड़ा सीएचसी पर पहुंचाया, जहां पर चिकित्साकों ने सभी की जांच कर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
गंभीर हालत में महिला ने बताया कि उसका नाम रजनी है। वह अपने पति विकास पुत्र कर्म सिंह, बेटी परी (6),पलक(3) व बेटा विवेक डेढ़ वर्ष के साथ है। महिला ने बताया कि वे नन्दी फिरोजपुर के रहने वाले हैं।
महिला के अनुसार उन्होंने जहरीला पदार्थ इस लिए खाया है क्योंकि उनके ऊपर बहुत कर्ज है। इससे परिवार बहुत परेशान है और जान देना चाहते हैं। पांच लोगों के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।