विरासत पर गर्व...शीर्षक वाली एक पेंटिंग ने पांची गांव के युवा कलाकार अजय कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मुरीद बना दिया। पीएम मोदी ने नेशनल पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले अजय के साथ लंच किया और उसे शाबासी दी। मोदी ने कहा-अजय ऐसे ही करते रहो देश का नाम रोशन। उन्होंने अजय के माता-पिता के बारे में जानकारी ली। वहीं पेंटिंग में शानदार कृति के लिए बधाई दी।
'विरासत पर गर्व': मेरठ के अजय की कला के मुरीद हुए पीएम मोदी, लंच पर किया आमंत्रित, पेंटिंग में दिखाया हुनर
मेरठ के पांची निवासी अजय कुमार की कला के पीएम मोदी भी मुरीद हो गए हैं। पीएम ने अजय को लंच पर बुलाया और कहा कि ऐसे ही देश का नाम रोशन करते रहो। पढ़ें आखिर ऐसा अजय ने क्या किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अजय को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पीएम के साथ लंच का अवसर मिला। गांव पांची निवासी प्रह्लाद सिंह और पूनम देवी के बेटे अजय कुमार ने नेहरू युवा केंद्र और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित की गई पेंटिंग प्रतियोगिताओं में जिला, मंडल, प्रदेश और नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके यह उपलब्धि हासिल की। अभी तक गांव की गलियों तक पहचान रखने वाले अजय को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।
यह भी पढ़ें: Meerut Metro Trial: मेरठ साउथ से सेंट्रल के बीच ट्रायल शुरू, इन सुविधाओं से है लैस
रक्षामंत्री और सीएम योगी भी कर चुके हैं पुरस्कृत
इससे पहले लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी उसे पुरस्कृत कर चुके हैं। प्रतियोगिता में पूरे देश से 30 हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें से केवल तीन हजार युवा ही नेशनल स्तर तक पहुंच पाए।
अजय कुमार का कहना है कि इस मुकाम पर पहुंचकर वे बेहद उत्साहित हैं। कार्यक्रम में महेंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महेंद्रा और पालकी शर्मा उपाध्याय को अजय ने अपने हाथ से पेंटिंग भेंट की।
फाइन आर्ट के साथ स्नातक छात्र अजय ने विरासत पर गर्व थीम पर पेंटिंग में भारत मां की सुंदरता पेश की। इसमें देश के पहाड़, हैरिटेज, कथक, अजंता, एलोरा, सबसे तेज चलने वाली ट्रेन, उन्नति करता हुआ भारत, बढ़ती देश की जीडीपी को एक नाव पर सवार दर्शाया।
गांधी दर्शन आर्ट गैलरी में भी अजय की दो पेंटिंग
दिल्ली राजघाट के सामने गांधी दर्शन आर्ट गैलरी में देशभर से आयी 100 कृतियों में भी अजय की दो पेंटिंग हैं। इनमें वराह अवतार और द हैरिटेज शोभा बढ़ा रही हैं। आर्ट गैलरी का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कलाकार जतीन दास सहित अन्य हस्तियों ने किया था।