फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Body of a watchman found in a disputed plot

Saharanpur: विवादित प्लॉट में मिला चौकीदार का शव, सिर व कान पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

Sat, 23 Nov 2024 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 23 Nov 2024 01:12 PM IST
सार

उतर प्रदेश के सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र में सर्किट हाउस रोड पर ओजपुरा में चाैकीदार की हत्या कर शव विवादित प्लाॅट में फेंक दिया गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Body of a watchman found in a disputed plot
सहारनपुर में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद केसर्किट हाउस रोड पर मोहल्ला ओजपुरा के एक प्लॉट में चौकीदार का शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि प्लॉट पर काफी समय से विवाद चला आ रहा है।

विज्ञापन


घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र की है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के रुपड़ी कपूरपुर निवासी यशपाल (48) सर्किट हाउस रोड पर मोहल्ला ओजपुरा के एक प्लॉट पर चौकीदारी करता था। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात भी यशपाल काम पर गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerapur Election Result Live: बारह चरण की गिनती पूरी, RLD 18 हजार वोटों से आगे, सपा पिछड़ी, BSP चाैथे नंबर पर

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उसका शव प्लॉट के बाहर बनी अस्थायी झोपड़ी में मिला। पता लगने ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। सिर व कान में चोट के निशान है।

पुलिस को शव के पास से मोबाइल व कुछ नकदी मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि जिस प्लॉट पर यशपाल चौकीदारी करता था, उस पर पहले से विवाद चला रहा है। यशपाल को प्लॉट की निगरानी के लिए रखा हुआ था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही पता लग पाएगा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed