{"_id":"6ab2b262e9b264722a0da389","slug":"saharanpur-another-arrest-made-in-haridwar-in-connection-with-the-17-29-crore-counterfeit-currency-case-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में हरिद्वार से एक और गिरफ्तारी, कई राज्यों में एनआईए की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में हरिद्वार से एक और गिरफ्तारी, कई राज्यों में एनआईए की जांच जारी
Tue, 22 Sep 2026 10:23 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:23 PM IST
सार
सहारनपुर के सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिले थे। असली नोट निकालकर नकली रख दिए गए थे। इस मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
करेंसी चेस्ट में पहुंची जांच टीम। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट प्रकरण की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने हरिद्वार जिले के कुंजा बहादुर गांव के नीतू को गिरफ्तार किया। इससे पहले जांच के सिलसिले में एनआईए की टीम हरियाणा भी पहुंच चुकी है।
अलग-अलग राज्यों और जिलों में जांच एजेंसी मामले में जुड़े लोगों और उनके संपर्कों की कड़ियां खंगाल रही है।
विज्ञापन
अलग-अलग राज्यों और जिलों में जांच एजेंसी मामले में जुड़े लोगों और उनके संपर्कों की कड़ियां खंगाल रही है।
करेंसी चेस्ट प्रकरण में एनआईए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कार्रवाई की शुरुआत सात सितंबर को करेंसी चेस्ट प्रबंधक अमित कुमार की गिरफ्तारी से हुई थी। इसके बाद 15 सितंबर को आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। 20 सितंबर को एनआईए ने मुकेश और राजेंद्र को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को हरिद्वार से नीतू की गिरफ्तारी के बाद जांच में एक और कड़ी जुड़ गई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई से यह भी सामने आ रहा है कि मामला केवल करेंसी चेस्ट और स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। आरोपियों के संपर्क और गतिविधियों की पड़ताल के लिए एनआईए की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रही हैं। हरियाणा के बाद अब हरिद्वार में हुई गिरफ्तारी को भी इसी जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
एनआईए के रडार पर कई संदिग्ध
करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के बाद से एनआईए के रडार पर कई संदिग्ध हैं। एनआईए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके आपसी संपर्क, लेनदेन और पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, अभी तक नामजद आरोपी रवि कुमार कांसे और सुशील शर्मा एनआईए की पकड़ से दूर हैं।
ये भी देखें...
यूपी: मस्जिदों को गिराने और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर दिल्ली में जुटेंगे देशभर के उलमा, जमीयत की आपात बैठक कल