{"_id":"6aa2cac129daa6b1cb018011","slug":"mosque-issue-high-court-to-hear-mosque-management-s-writ-petition-tomorrow-alert-regarding-friday-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद प्रकरण: मस्जिद प्रबंधन की रिट पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद प्रकरण: मस्जिद प्रबंधन की रिट पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर में अलर्ट
Thu, 10 Sep 2026 08:50 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:50 PM IST
सार
Saharanpur News: सहारनपुर में बीते शनिवार कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को ध्वस्त करा दिया गया। इसे लेकर एक समुदाय और विपक्ष ने विरोध जतया, वहीं मस्जिद प्रबंधन की ओर से हाईकोर्ट में रिट डाली गई है। उधर, डीआईजी ने जुमे की नमाज के दौरान शांति की अपील की है।
विज्ञापन
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर। फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण के मामले में शुक्रवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में सुनवाई होगी। रिट कॉज लिस्ट में लगी है। मामले की सुनवाई कोर्ट नंबर-9 में निर्धारित है। अब सभी की निगाहें पहले दिन होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
पांच सितंबर को कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद पर दिए बेदखली के आदेश के बाद प्रशासन ने उसे ध्वस्त करा दिया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद मस्जिद प्रबंधन कमेटी से लेकर विपक्षी नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके साथ ही जमीयत-ए-उलमा-हिंद के प्रतिनिधिमंडल ने भी अधिवक्ताओं से लेकर मस्जिद प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से बात की थी। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों से भी मामले को लेकर गहन मंथन किया गया। इसके बाद मंगलवार को आठ सितंबर को मुतव्वली की ओर से हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद रिट पर सुनवाई के लिए 11 सितंबर शुक्रवार की तिथि निर्धारित हुई है। हाईकोर्ट द्वारा जारी हुई कॉज लिस्ट में रिट सूचीबद्ध है। इसके अनुसार मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की कोर्ट नंबर-9 में होगी। मामला 35वें नंबर पर है। माना जा रहा है कि मामले पर सुनवाई लंच के बाद हो सकती है।
बता दें, कि सिटी मस्जिट्रेट की अदालत ने सुनवाई के बाद अपने निर्णय में कलक्ट्रेट परिसर में 315 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनी मस्जिद को अवैध करार देते हुए बेदखली के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला जज की अदालत ने भी मस्जिद प्रबंधन की अपील खारिज कर दी थी।

मस्जिद विवाद को लेकर की धर्मगुरुओं के साथ बैठक
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को नमाज के मद्देनजर सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने सभी धर्मों के धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों और समाज के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मस्जिद विवाद से दूर रहने की अपील की गई।

सीओ सदर ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा करें और किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। किसी भी सूचना पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भी ध्यान न देने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि माहौल खराब करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये बोले डीआईजी
जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बाहर से भी फोर्स बुलाई गई है। सार्वजनिक स्थानों पर फोर्स के साथ पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि शांति व्यवस्था बनाकर रखें।
- अभिषेक सिंह, डीआईजी