फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Safety and respect of women passengers moral responsibility of drivers

महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं सम्मान वाहन चालकों का नैतिक दायित्व

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Safety and respect of women passengers moral responsibility of drivers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने वाहन चालकों से कहा कि यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ऐसा वातावरण बनाया जाए कि महिला यात्री अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें।
बुधवार को परिवहन निगम की कार्यशाला में चालकों, परिचालकों, टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा वाहन चालकों को जागरूकता किया। इसमें एआरटीओ (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं सम्मान न केवल वाहन चालकों का नैतिक दायित्व है, बल्कि वैधानिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि चालक और परिचालकों का व्यवहार महिलाओं के प्रति सहयोगात्मक होना चाहिए। ताकि कोई महिला यात्री अपने को असुरक्षित महसूस न कर सके। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (रोडवेज) जगदीश प्रसाद ने वाहनों के सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कपिल देव सिंह, खेमानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में पांच अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बसंत पंचमी, मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, शब ए बरात, गुड फ्राईडे , किसान आंदोलन, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विभिन्न आयोजनों के चलते धारा 144 लागू की है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। जनपद में धारा 144 पांच अप्रैल तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed