फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rudraksh and Vansh selected in state's under-14 cricket team

Saharanpur News: प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में रुद्राक्ष और वंश का चयन

Tue, 02 May 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rudraksh and Vansh selected in state's under-14 cricket team
वंश कुमार
सहारनपुर। जनपद के दो खिलाड़ी वंश कुमार और रुद्राक्ष शर्मा उत्तर प्रदेश की अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन कराने में सफल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि तीन से 22 मई तक मेरठ में आयोजित होने वाली अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 टीम की घोषणा की गई है। इसमें सहारनपुर के वंश कुमार और रुद्राक्ष का चयन होना ना केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह जनपद के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि वंश कुमार अंबेहटा पीर के मोहल्ला खाकरोबान निवासी है, जिसके पिता पदम कुमार बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, जबकि मां अरुणा देवी गृहणी हैं। रुद्राक्ष शर्मा के पिता सचिन शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं, जो इस समय मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। रुद्राक्ष ने क्रिकेट की बारीकियां सहारनपुर में सीखी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, परविंदर सिंह, पाली कालरा, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, राजीव गोयल, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, भावना तोमर आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

वंश कुमार

वंश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed