फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Route divert for heavy vehicles in celebration of new year

नए साल के जश्न में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया

Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Route divert for heavy vehicles in celebration of new year
सहारनपुर। नए साल के जश्न और नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजनों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया है। अग्रिम आदेश तक भारी वाहनों को बदले रास्तों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराएंगे। प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर समय से यातायात डायवर्जन की व्यवस्था के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

ये रहे रूट डायवर्जन
- दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़, के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली/शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाना है वे नानौता में संजय चौक से बडगांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानोता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, वे शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।

- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वे देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
- विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन, उन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला रोड की ओर जाना है, वे छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता से गंगोह से नकुड़ से शाहजंहापुर चौकी होते हुए जाएंगे।
- मंडी समिति की ओर से अंबाला रोड की ओर जाने वाले भारी वाहनों को डायवर्जन की अवधि में न आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed