फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways employees were taught to behave respectfully with passengers.

Saharanpur News: रोडवेजकर्मियों को दी यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार की सीख

Sat, 21 Feb 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees were taught to behave respectfully with passengers.
छुटमलपुर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की छुटमलपुर डिपो में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आहूत कार्यशाला में कर्मचारियों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार करने की सीख भी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंह ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करना है। उन्होंने चालकों को तेज गति से बचने, ट्रैफिक सिग्नल मानने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, सीट बेल्ट के उपयोग और नशे में गाड़ी न चलाने की शपथ दिलाई। कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्यों तक सुरक्षित पहुंचाना परिवहन निगम कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। केंद्र प्रभारी विजयपाल ने लेन अनुशासन का पालन करने और ओवरस्पीडिंग से बचने पर बल दिया। कार्यशाला में सीनियर फोरमैन मोतीलाल, मुशर्रफ, समयपाल, संदीप कुमार, अंकुर बालियान, वारिस चौधरी, दीपू कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed