फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways buses will make additional trips on Dehradun, Haridwar, Delhi routes

Saharanpur News: रोडवेज बसें देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली रूट पर लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

Sat, 23 Mar 2024 04:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 23 Mar 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will make additional trips on Dehradun, Haridwar, Delhi routes
सहारनपुर। होली के त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली, अंबाला, मुरादाबाद आदि रूटों पर 356 बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। रोडवेज बसों के बेहतर संचालन के लिए बस अड्डों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई। हर 10 मिनट में बस चलेगी। इससे होली पर बसों से घर जाना आसान होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार से परिवहन निगम की होली प्रोत्साहन योजना शुरू हो गई है, जो एक अप्रैल तक लागू रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर 60, दिल्ली-देहरादून मार्ग पर 57, दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर 10, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर 35, अंबाला-सहारनपुर-लखनऊ मार्ग पर 30 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। सहारनपुर-आगरा मार्ग पर 18, मुजफ्फरनगर-शामली-दिल्ली मार्ग पर 10, सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर 38, सहारनपुर-हरिद्वार मार्ग पर 39, सहारनपुर-बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर 15, मुजफ्फरनगर-हरिद्वार मार्ग पर 20 और मुजफ्फरनगर-लखनऊ मार्ग पर 20 बसों का अतिरिक्त फेरों के साथ संचालन होगा।
विज्ञापन

इनके साथ ही गंगोह-जलालाबाद-शामली-दिल्ली मार्ग पर चार बसें चलेंगी, जो अपने निर्धारित फेरों से अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। चालक-परिचालक और कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। आपात स्थिति में ही छुट्टी स्वीकृत होगी। कांशीराम काॅलोनी, रेलवे रोड और मानकमऊ से संचालित अस्थायी बस अड़्डों पर कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed