{"_id":"651c6b2373830e200805e8d9","slug":"rld-will-reach-out-to-the-young-voters-of-the-west-through-sandesh-rath-yatra-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-10705-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संदेश रथ यात्रा से पश्चिम के युवा वोटरों को साधेगी रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संदेश रथ यात्रा से पश्चिम के युवा वोटरों को साधेगी रालोद
Wed, 04 Oct 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में भाजपा ने अनुसूचित वर्ग के वोटरों को साधने के लिए अनुसूचित बस्ती में संपर्क अभियान चलाया था, वहीं अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी पश्चिम में वोटरों को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। पश्चिम यूपी में पहली बार चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी। जो सहारनपुर से लेकर मुरादाबाद और अलीगढ़ समेत करीब 75 विधानसभा से निकलेगी। रथयात्रा के माध्यम से खासकर युवा वोटरों को जोड़ा जाएगा, उन्हें चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से प्रेरित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए 28 राजनीतिक दल इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए हैं। इसमें रालोद भी है। हालांकि पश्चिम में रालोद को कितनी सीट पर सहमति बनेगी, इसे लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रालोद ने चुनाव को लेकर कमर कस ली है। युवा वोटरों को साधने के लिए चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो नवंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर से शुरू होगी। इसके बाद शामली, बड़ौत, बागपत, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा और गौतमबुद्धनगर से होते हुए 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय और उनके राजनीतिक सफर के बारे में युवाओं को संदेश दिया जाएगा। रथ यात्रा का नेतृत्व रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह और खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक तोमर करेंगे।
पश्चिम में रालोद के नौ विधायक
फिलहाल पश्चिम यूपी में रालोद के नौ विधायक है, जो थानाभवन, शामली सदर, छपरौली, बुढ़ाना, खतौली, पुरकाजी, मीरापुर, सिवालखास, सादाबाद विधानसभा सीट से हैं।
विज्ञापन
भाजपा लगा रही अनुसूचित बस्तियों में सेंध
हाल ही में भाजपा की तरफ 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजपा के विधायक से लेकर सांसद और अन्य पदाधिकारियों ने इन बस्तियों में जाकर लोगों को जागरूक किया। इसका उद्देश्य भी लोकसभा चुनाव के लिए अनुसूचित वर्ग को साधना था।
चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। जो नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी और 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर उसका समापन होगा।
- चौधरी नीरपाल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद खेल प्रकोष्ठ