फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RLD held Kisan Samman Tiranga Yatra in Saharanpur

सहारनपुर: रालोद ने निकाली किसान सम्मान तिरंगा यात्रा, गांधी पार्क मैदान से कलक्ट्रेट तक निकाली ट्रैक्टर रैली 

Mon, 25 Jan 2021 10:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Jan 2021 10:18 PM IST
सार



केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 

विज्ञापन
RLD held Kisan Samman Tiranga Yatra in Saharanpur
farmer protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक किसान सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

विज्ञापन


सोमवार को रालोद के कार्यकर्ता गांधी पार्क मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, चौधरी अयूब हसन एवं युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा एवं पार्टी का झंडा लगे ट्रैक्टरों की यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन


गांधी पार्क से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली घंटाघर, बाजोरिया रोड होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राव केसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के सब्र का इम्तिहान ना लें, कहीं ऐसा ना हो कि किसानों का सब्र का पैमाना छलक जाए और विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो जाए। प्रदेश सचिव अयूब हसन, युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी और युवा रालोद के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित की मांग की।  

भाकियू (सर्व) ने टोल पर किया हंगामा 
उधर देवबंद में दिल्ली बार्डर जाने वाले किसानों के ट्रैक्टर को टोल फ्री करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। भाकियू के हंगामे के चलते काफी समय तक टोल फ्री रहा। 

सोमवार को भाकियू (सर्व) के जिलाध्यक्ष जमाल नासिर उस्मानी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े किसान रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे। इसके बाद दिल्ली बार्डर पर जाने वाले ट्रैक्टरों को टोल फ्री करने की मांग के लिए नारेबाजी कर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे प्लाजा के मैनेजर भूपेंद्र कुमार से वार्ता के दौरान जमाल नासिर उस्मानी ने कहा कि दिल्ली जाने वाले किसानों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए। साथ ही प्रेस के लोगों को भी यह सुविधा दी जाए। इस दौरान भाकियू ने मांगों को लेकर भूपेंद्र कुमार को ज्ञापन भी दिया। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed