{"_id":"670843774c4786f55c01a344","slug":"ring-road-will-be-constructed-from-devla-to-haroda-at-a-cost-of-450-crores-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-133530-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संयुक्त आबकारी आयुक्त का सहारनपुर में छापा, चेकपोस्ट किए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संयुक्त आबकारी आयुक्त का सहारनपुर में छापा, चेकपोस्ट किए चेक
Fri, 11 Oct 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रयागराज से आए संयुक्त आबकारी आयुक्त ईआईबी (एक्साइज इंटेलीजेंस ब्यूरो) जैनेंद्र उपाध्याय ने टीम के साथ सहारनपुर में छापा मारा। उन्होंने चेकपोस्टों पर गाड़ियों को रुकवाकर चेक किया। आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूसरे राज्यों से शराब तस्करी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
संयुक्त आबकारी आयुक्त जैनेंद्र उपाध्याय टीम के साथ करीब दो घंटे सरसावा चेकपोस्ट पर रहे। यहां उन्होंने पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा से आने वाली गाड़ियों को चेक किया। इनके साथ आए सहायक आयुक्त आयुक्त ईआईबी राजेश्वर सिंह, आबकारी निरीक्षक सज्जन बाबू शुक्ला ने बड़ोली चेकपोस्ट की जांच की। इस दौरान जैनेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर शराब तस्करी नहीं होनी चाहिए।
इसमें किसी भी अधिकारी की संलिप्तता पाई गई तो वह कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में कच्ची शराब बनाने वालों पर अंकुश लगाए। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए। उनके साथ उप आबकारी आयुक्त सेवालाल, सहायक आबकारी आयुक्त ईआईबी निरंकार पांडेय, आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चौहान, विनय तिवारी, अरुण कुमार, विकास यादव आदि रहे।