फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Resolve to connect women with employment

महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का संकल्प

Sun, 13 Jun 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Resolve to connect women with employment
बेहट। ब्लाक साढ़ौली कदीम क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर बांस में इस बार सोनिया सैनी प्रधान चुनी गई है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ना और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए वे स्वयं सहायता समूहों का गठन कर कुटीर उद्योग आदि की स्थापना कराकर रोजगार के अवसर सृजित करने का प्रयास करेंगी। ग्राम प्रधान सोनिया सैनी का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र, बरात घर, श्मशान घाट, पेयजल परियोजना की स्थापना कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। लोगों को बचत योजनाओं से जोड़ने के लिए वे गांव में सहकारी बैंक की शाखा खुलवाने के लिए भी प्रयास करेगी। इसके अलावा गांव में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए इंटर कॉलेज की स्थापना का भी वे प्रयास करेंगी। उनका कहना है कि शिक्षा से ही गांव के लोगों की आर्थिक तरक्की के रास्ते खाले जा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफाइल
- 37 वर्षीय सोनिया सैनी बीकॉम है। वे सहारनपुर में प्ले स्कूल संचालित करती हैं।
- सोनिया के पति सुनील कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं।
दूषित पेयजल है सबसे बड़ी समस्या
तहसील बेहट से 13 किमी दूर साढ़ौली ब्लॉक की साढ़े तीन हजार की आबादी वाली यह ग्राम पंचायत सैनी बाहुल्य है। जबकि इसके दो मजरे मुस्लिम आबादी के लोदीबांस और अनुसूचित आबादी के माजरी भी इससे जुड़े हैं। यहां की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। गांव में लगे 40 हैडपंपों में से आधे बंद पड़े हैं जो हैं उनसे निकले वाला पानी दूषित है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के साधन भी नहीं है। आठवीं के बाद बच्चों को दस से 12 किमी दूर बेहट व साढ़ौली कदीम आना पड़ता है। श्मशान घाट नहीं होने से प्रियजनों की अंत्येष्टि नदी किनारे करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed