फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Report filed against 11 spa centers

Saharanpur News: 11 स्पा सेंटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 11 spa centers
संचालकों को अज्ञात में रखा, जांच में नाम सामने लाएगी पुलिस
विज्ञापन

- अनैतिक कार्य होने की सूचना पर चार दिन पूर्व पुलिस ने की थी छापे कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अनैतिक कार्य होने की शिकायत पर चार दिन पूर्व महानगर में स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा की गई छापे की कार्रवाई के मामले में 11 स्पा सेंटरों के अज्ञात संचालकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दस के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार और एक के खिलाफ नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि चार दिन पूर्व एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के साथ पुलिस की तीन स्पेशल टीमों ने 24 स्पा सेंटरों पर छापे की कार्रवाई की थी। पुलिस ने दस युवकों और 30 युवतियों को हिरासत में लिया था। युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था, जबकि दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि रविवार की देर शाम कोतवाली सदर बाजार में पार्श्वनाथ प्लाजा स्थित टेन इलेवन स्पा सेंटर, आगमन ब्यूटी मसाज पार्लर, एशियन मसाज स्पा सेंटर, लोजेस मसाज पार्लर, रिट्ज स्पा सेंटर स्काइलो मसाज पार्लर और घंटाघर पर चल रहे टवेंटी-टवेंटी मसाज पार्लर, जीएनजी माल में चल रहे डॉट स्पा सेंटर, कसक वेलनेस सेंटर, कथक ब्लू मसाज सेंटर पर अज्ञात संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि विवेचना में संचालकों के नाम सामने आएंगे क्योंकि, पुलिस को पता चला है कि संचालकों ने दूसरे लोगों ने नाम पर स्पा सेंटर खोल रखे थे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed